Kia Carens Clavis EV: भारत की सबसे सस्ती 3-Row इलेक्ट्रिक, जानें दाम
Kia ने देश में अपनी पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक MPV Carens Clavis EV को लॉन्च किया है. जिसकी शुरुआती काम 17.99 लाख रखी गई है

Kia ने देश में अपनी पहली मास मार्केट इलेक्ट्रिक MPV Carens Clavis EV को लॉन्च किया है. जिसकी शुरुआती काम 17.99 लाख रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट का दाम 24.49 लाख तक है. यह हाल ही में लॉन्च हुई ICE Carens Clavis का इलेक्ट्रिक वर्जन है.
बैटरी और रेंज विकल्प
Carens Clavis EV दो बैटरी ऑप्शन में है (42 kWh और 51.4 kWh) के साथ आती है. बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज कम से कम 490 किलोमीटर है, जबकि छोटे बैटरी का दाम आपको लगभग 404 किलोमीटर बताई है.
यह कार 171 hp की पावर देती है और इसके अंदर 4 लेवल का रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है. साथ ही, Kia इसमें 8 वर्ष की वारंटी और दो AC चार्जर विकल्प भी देती है.
डिज़ाइन और एक्सटीरियर अपडेट
Clavis EV में डिजाइन को थोड़ा अलग किया और इसे स्टैंडर्ड कैरेंस मॉडल से अलग दिखाया जा सके. इसमें एक्टिव एयरो फ्लैप्स, फ्रंट में चार्जिंग पोर्ट और नए 17 इंच एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स लगाए गए हैं.
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
यह EV काफी प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स से लैस है. इसमें V2L और V2V टेक्नोलॉजी भी आपको मिलेगी.
इसके अलावा, इसमें नया फ्लोटिंग कंसोल, बॉस मोड, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3 इंच स्क्रीन, 8-स्पीकर वाला Bose ऑडियो सिस्टम, लेवल 2 ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं.
कंपटीशन में कहां खड़ी है Clavis EV?
Carens Clavis एक ICE से EV में बदली गई कार है, पर जिसके बाद भी यह कागजों पर काफी मजबूत हो रही है. जिसका दाम BYD eMax 7 से कम है और यह देश की सबसे किफायती 3-Row EV वाली बन गई है.
इसका दाम, फीचर्स और रेंज को देख यह मौजूदा EV सेगमेंट में एक मजबूत प्रतियोगी हो सकती है. Clavis EV, अपनी सेगमेंट में अकेली खिलाड़ी की तरह बाजार में उतर रही है, जिससे इसे बेहतर पकड़ बनाने का फायदा मिलता है.









