लॉन्च हो गई Kia की Seltos 2023, ADAS समेत कई धांसू फीचर, इतनी है कीमत

Kia इंडिया द्वारा अपनी Kia Seltos फेसलिफ्ट कार को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी द्वारा इसकी शुरुआती कीमत इस बार 10.89 लाख रुपये रखी है

भारत में Kia इंडिया द्वारा अपनी Kia Seltos फेसलिफ्ट कार को लॉन्च कर दिया है। साथ ही कंपनी द्वारा इसकी शुरुआती कीमत इस बार 10.89 लाख रुपये (Ex-Showroom) रखी है जिसके टॉप वेरिएंट X-Line के दाम 19.99 लाख रुपये हैं और नई सेल्टोस SUV डीजल और पेट्रोल दोनों इंजनों में कुल 18 वेरिएंट में मौजूद है।

बता दें कि वैसे तो कंपनी द्वारा इसे 4 जुलाई को पेश किया गया था और इस SUV को कीमतों का ऐलान होने के पहले से ही जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिलने लगी है जहां पहले ही दिन इसने 13,424 यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की है। साथ ही नई Seltos स्पोर्टियर परफॉर्मेंस, मस्कुलर एक्सटीरियर, ADAS लेवल 2 समेत इसमें आपको 32 सेफ्टी फीचर्स के साथ लाई गई है।

लेकिन साइड में अभी तक कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है जिनमे तीन इंजन ऑप्शन- 1.5L डीजल इंजन (115bhp/253Nm), 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115bhp/144Nm) और नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन (160bhp/253Nm) उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं पहले दो इंजन पुराने मॉडल में भी आते थे जो आखिरी वाला नया इंजन है।

साथ ही अब सेल्टोस में लेवल 2 ADAS उपलब्ध है, जिसमें पूरे 17 फीचर्स होने वाले है और इसके ADAS में फ्रंट कोलिजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल, ड्राइवर एटेंशन वार्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, फ्रंट कोलिजन असिस्‍टेंस, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग और हाई बीम असिस्ट जैसे 17 फीचर्स इसमें मौजूद हैं।

हालाँकि, इसक और बात करे तो इसमें ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 8 स्पीकर के साथ बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, स्मार्ट 20.32 सेमी (8.0″) हेड-अप डिस्प्ले, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, 8-वे पावर ड्राइवर सीट के साथ फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर वाला 360 डिग्री कैमरा, LED साउंड मूड लाइट्स के साथ एंबियट मूड लाइटिंग मिलने वाला हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!