जानिए मारुती द्वारा लांच हुई नई Grand Vitara की कीमत माइलेज और फीचर्स

अगर आप मारुती कि नई गाडी ग्रैंड विटारा एसयूवी का इंतज़ार कर रहे हो तो इस गाडी के लांच होने के बाद ही इसके प्राइस लिस्ट का खुलासा हो गया है

अगर आप मारुती कि नई गाडी ग्रैंड विटारा एसयूवी का इंतज़ार कर रहे हो तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आयी है जहां इस गाडी के लांच होने के बाद ही इसके प्राइस लिस्ट का खुलासा हो गया है। जानिए क्या है इसकी शुरुवाती कीमत

बता दें कि मारुती सुजुकी कि नई गाडी ग्रैंड विटारा एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इसके इंजन कि बात करे तो इसको ये दो इंजन विकल्पों में पेश करेगी। एक 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन है जो मारुति सुजुकी की अन्य कारों में देखा गया है और दूसरा एक नया 1.5-लीटर मजबूत हाइब्रिड इंजन है जिसे टोयोटा के साथ मिलकर एडवांस किया गया है।

साथ ही नई गाडी में ऑल-ग्रिप AWD सिस्टम के साथ उपलब्ध होगी, जो स्लिप का पता लगने पर ऑटोमैटिक तरीके से पीछे के पहियों को टॉर्क पहुंचा देगी। साथ ही, AWD विकल्प इसे टोयोटा हाइरायडर के अलावा मिड-साइज सेगमेंट में एकमात्र अन्य एसयूवी बनाता है जिसमें AWD फीचर मिलता है।

ऐसे में इस नई गाडी के फीटर्स भी बहुत ज्यादा शानदार है जहां मजबूत हाइब्रिड वेरिएंट में शैंपेन गोल्ड एक्सेंट के साथ फॉक्स ब्लैक लेदर में सीटें डिजाइन की गई हैं, जबकि स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट में सिल्वर एक्सेंट मिलेगा। हालाँकि, ग्रैंड विटारा मारुति सुजुकी का पहला वाहन है जिसे पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया गया है। यह एक हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ भी आती है।

आखिर में इसकी कीमत कि बात करे तो ग्रैंड विटारा को 10.45 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमे टॉप वेरिएंट के लिए 19.65 लाख रुपये तक जाती है। इसी के चलते स्मार्ट हाइब्रिड की कीमत 10.45 रुपये से 17.05 लाख रुपये तक जाती है जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की कीमत 17.99 लाख रुपये से 19.65 लाख रुपये तक है।

Hair Crown
ये भी पढ़े: CBSE ने किये 10वीं व 12वीं परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, रटने का ट्रेंड होगा खत्म

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!