त्योहारों पर मची ऐसी गाड़ियों की ‘लूट’! इन कारों की बढ़ गई ज्यादा डिमांड

सर्वे के मुताबिक कुल 31 प्रतिशत लोग एसयूवी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके बाद कॉम्पैक्ट गाड़ियों की 28 प्रतिशत डिमांड है।

वाहन निर्माता कंपनियों को त्योहारी सीजन का हमेशा इंतजार रहता है क्योंकि त्योहारी सीजन में लोग अधिक खरीदारी करते हैं, जिससे कंपनियों की बिक्री में काफी बढ़ोतरी होती है। अब हाल ही में सामने आए एक सर्वे के मुताबिक, देश में त्योहारी सीजन वर्ष (2022) के दौरान यात्री वाहनों की मांग में काफी वृद्धि हुई है। सबसे अधिक मांग एसयूवी व हाइब्रिड कैटेगरी वाले वाहनों में देखी जा रही है।

ग्रांट थॉर्नटन भारत देश के व्हीकल सर्वे में यह कहा गया है। ग्रांट थॉर्नटन भारत पार्टनर और नेशनल सेक्टर लीडर (ऑटो) साकेत मेहरा का कहना है, ‘‘वित्त साल 2022-23 की पहली छमाही में वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर कुल 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसके साथ ही यात्री वाहन उद्योग धीरे-धीरे महामारी के प्रभाव से उबर रहा है।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘सर्वे के मुताबिक, सप्लाई चेन में सुधार, कोरोना महामारी के बाद की त्योहारी भावना और साथ में व्यक्तिगत वाहनों की जरूरत से डिमांड में काफी उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे सेक्टर को सपोर्ट मिल रही है।’’ सर्वे के मुताबिक, कुल 31 प्रतिशत लोग एसयूवी वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके बाद कॉम्पैक्ट गाड़ियों की कुल 28 प्रतिशत डिमांड है।

पिछले वर्ष की तुलना में एसयूवी गाड़ियों की डिमांड में पांच गुना वृद्धि हुई है और इसके सर्वे में पाया गया कि वर्ष 2021 की तुलना में इलेक्ट्रिक गाड़ियों और हाइब्रिड गाड़ियों की डिमांड में क्रमशः 46% और 62% वृद्धि हुई है और आपको बता दे की बीते सितंबर महीने के बिक्री के आंकड़ों को देखें तो मारुति सुजुकी ऑल्टो की कुल 24,844 इकाइयां बिकीं, और फिर वैगनआर की कुल 20,078 यूनिट बिकीं, बलेनो की कुल 19,369 यूनिट बिकीं, मारुति सुजुकी ब्रेजा की कुल 15,445 यूनिट बिकीं और इसके साथ ही टाटा नेक्सन की कुल 14,518 यूनिट बिकीं है। इनमें से बाद वाली दोनों कारें (ब्रेजा और नेक्सन) हैं।

Insta loan services

ये भी पढ़े: होंडा की SUV कार ने मचाया धमाल, Hyundai Creta जैसी कारों को देगी टक्कर

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!