MG लांच करने जा रहा है धांसू SUV, जो देगी XUV700, Harrier और Alcazar को टक्कर

आज कल बाजार में एमजी मोटर के लिए प्राइमरी वॉल्यूम जनरेटर हेक्टर एसयूवी है, जो की अब एक नया अपडेट वर्जन लॉन्च करने वाला है.

आज कल बाजार में एमजी मोटर के लिए प्राइमरी वॉल्यूम जनरेटर हेक्टर एसयूवी है, जो की अब एक नया अपडेट वर्जन लॉन्च करने वाला है. यह हेक्टर के लिए दूसरा अपडेट होगा. इससे पहले इसको 2021 में अपडेट किया गया था. एसयूवी को सबसे पहले 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था. तब से यह कंपनी के लिए भारत में उसकी सबसे अधिक बिक्री वाली एसयूवी है. अब इसके अपडेट वर्जन में ADAS मिलने की आशंका है, जिससे यह महिंद्रा एक्सयूवी700, टाटा हैरियर और हुंडई अल्कजार जैसी कारों को मात देने आ रही है।

हालांकि, इन अपडेट्स की वजह से हेक्टर के दामों में बढ़ोतरी होगी. ऐसे में कंपनी एमजी फेसलिफ्ट वर्जन के साथ-साथ 2021 मॉडल की बिक्री भी चलती रहेगी. हालांकि, यदि पुराने मॉडल की मांग पहले से कम हो तो उसे बंद करने का निर्णय बाद में लिया जा सकता है. फिलहाल, इसके फ्रंट की तस्वीर वायरल हो गयी है, जिससे यह पता चलता है कि 2023 हेक्टर फेसलिफ्ट के लिए प्रमुख अपडेट में से डायमंड मेश ग्रिल होगी।

इसके साइड और रियर प्रोफाइल में कोई ज्यादा बदलाव नहीं है. पर इंटीरियर को एक फ्रेश डुअल-लेयर डैशबोर्ड के साथ अपडेट किया गया है. इसमें 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी साथ मिलेगा, जो i-Smart कनेक्टिविटी के साथ रहेगा. बेहतर सुरक्षा को ध्यान में रखकर, 2023 हेक्टर फेसलिफ्ट में ADAS फीचर मिलने की आशंका है. इसमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड टक्कर वार्निंग, रियर ड्राइव असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, इंटेलिजेंट हेडलैंप कंट्रोल तथा स्पीड असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Accherishtey

यह भी पढ़ें: शताब्‍दी एक्‍सप्रेस में शुरू हुई ये धसू सर्व‍िस, सफर करने वालों की हो गई बल्‍ले-बल्‍ले

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!