MS Dhoni ने ली नई इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स देखकर आपको भी होगा प्यार

महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में इलेक्ट्रिक कार चलाते देखा गया था। दावा यह किया जा रहा है कि उन्होनें किआ की EV6  कार को खरीद लिया है।

भारत क्रिकेट टीम की शान महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में इलेक्ट्रिक कार चलाते देखा गया था। वहीं जानकारी के अनुसार, दावा यह किया जा रहा है कि उन्होनें किआ की EV6  कार को खरीद लिया है।

आपकों बता दे कि सिल्वर कलर की इस गाड़ी पर टेंपरेरी नंबर प्लेट लगी थी, जिसे पता चलता है कि वो एक नई गाड़ी है। Kia की यह इलेक्ट्रिक कार ना सिर्फ दिखने में स्टाइलिश है बल्कि इसके फीचर्स भी जबरदस्त है।

वहीं अगर इसके चार्ज रेट की बात करे तो एक फुल चार्ज  में यह रांची से नेपाल भी पहुंत जाएगी। साथ ही इसे एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है।

आगे की तरफ डुअल एलइडी हेडलैंप मिलते हैं जो दिखने में काफी सुंदर है। इसके डोर हैंडल्स दरवाजे में छिपे रहते हैं और जैसे ही कोई गाड़ी के पास जाएगा तो यह बाहर आ जाएंगे।

साथ ही 19 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्ज दिए गए है। इसमें पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप मिलते हैं, जो गाड़ी को क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लुक देता है।

अगर गाड़ी के इंटीरियर की बात की जाए तो 12 इंच का कर्व्ड टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो नेविगेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा ड्राइवर और पैसेंजर सीट में रिलैक्सेशन का फीचर भी है।

एक बटन से ही सीट को आराम से रेक्लाइन किया जा सकता है। आपकों बता दे कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत भारत में 59.95 लाख रूपये से 64.95 तक जा सकती है।

इस गाड़ी में 77.4 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो कि एक बार चार्ज करने पर 708 किलोमीटर तक चल सकेगी। इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे खास बात यह है कि इसे 18 मिनट में 10 फिसदी से 80 फिसदी तक चार्ज किया जा सकता है। 

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: Maruti ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती CNG गाड़ी, मिलेगा 34KM का माइलेज

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!