भारत की तरफ से नेपाल को तोहफे में मिली 200 एसयूवी, जानें इसकी खासियत

भारत की ओर से मंगलवार को नेपाल को दोस्ती का एक तोहफा दिया गया है। और इस तोहफे में भारत की ओर से नेपाल को 200 एसयूवी SUV दी गई हैं

आप को बता दें भारत की ओर से मंगलवार को नेपाल को दोस्ती का एक तोहफा दिया गया है। और इस तोहफे में भारत की ओर से नेपाल को 200 एसयूवी SUV दी गई हैं। बता दें इन एसयूवी SUV का उपयोग नेपाल में चुनावों के दौरान ही किया जाएगा। साथ ही इस बेहतरीन एसयूवी को भारत में भी काफी अधिक पसंद किया जाता है। क्या है इस एसयूवी की खासियत आइए जानते हैं।

भारत ने नेपाल दोस्त को दी SUV

भारत की ओर से नेपाल को दोस्ती के तोहफे पर जो एसयूवी SUV दी गई है। वो कई मायनों में बहुत खास है। इन एसयूवी को नेपाल में भारतीय दूतावास में हुए एक बड़े कार्यक्रम में सौंपा गया था इन सभी एसयूवी को भारत के अंबेसडर नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के वित्त मंत्री जर्नादन शर्मा को सौंपा है।

नेपाल में किस काम आएंगी एसयूवी

भारत की ओर से जिन एसयूवी को तोहफे में दिया गया है। उनका उपयोग अब नेपाल की ओर से आने वाले चुनावों में किया जाएगा। बता दे नेपाल में सुरक्षाबल कुल 120 एसयूवी का उपयोग करेंगे और बाकी की 80 एसयूवी चुनाव आयोग के दौरान काम में आएंगी। बता दे भारत की ओर से अब तक नेपाल को 2400 से भी ज्यादा वाहन तोहफे में दिए जा चुके हैं।

आप को बता दें महिंद्रा की बोलेरो को लंबे समय से भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है। पूरे देश में इस एसयूवी SUV को काफी अधिक पसंद किया जाता है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। और यह इंजन 75 bhp का पावर और 210 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट भी करता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी मिलता है।

एसयूवी की कुल लंबाई 4400 mm, और चौड़ाई 1795 mm और ऊंचाई 1812 mm की होगी। इसके व्हीलबेस की लंबाई 2680mm है। और सेफ्टी के तौर पर इस एसयूवी में ड्यूल एयरबैग, म्यूजिक सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, एबीएस,, इंजन इमोबिलाइजर, माइक्रो हाइब्रिड सिस्टम जैसे अधिक फीचर्स भी मिलते हैं।

Anupama Musical Events

ये भी पढ़े: आप का भी बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, बैंकों ने ग्राहकों को जारी किया अलर्ट

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!