सेफ्टी फीचर्स के साथ आया नया ‘Baaz’ स्कूटर, महज 35000 रुपये से शुरुआत

देश में पेट्रोल - डीज़ल से छुटकारा पाने के लिए सभी कंपनिया इलेक्ट्रिक वाहन निकाल रही है जिसमे अब नई कंपनि सबको टक्कर देने के लिए मार्केट में बाज (Baaz) की एंट्री हो गई है

देश में पेट्रोल – डीज़ल से छुटकारा पाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों कि तरफ बढ़ रहे है। साथ ही सरकार भी चाहती है कि लोग प्रदूषण से मुक्त हुए और उसका एक ही हल है कि लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे। ऐसे में सभी कंपनिया इलेक्ट्रिक वाहन निकाल रही है जिसमे अब नई कंपनि सबको टक्कर देने के लिए मार्केट में बाज (Baaz) की एंट्री हो गई है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि अभी इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए Ola और Bajaj जैसी कंपनियों को ज्यादा पुछा जा रहा है लेकिन इनको टक्कर देने के लिए मार्केट में बाज (Baaz) कंपनी की एंट्री हो गई है। इस कंपनी द्वारा नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द लॉन्च होने वाला है और इसकी कीमत कि बात करे तो कंपनी के मुताबिक, इसकी कीमत महज 35 हजार रुपये होगी।

साथ ही बाज ई-स्कूटर की फीचर्स कि बात करे तो इसकी लंबाई 1624mm, चौड़ाई 680mm और ऊंचाई 1052mm है। इसमें 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है और इसकी बैटरी में एल्युमिनियम केसिंग में फिट लिथियम-ऑयन सेल से लैस पॉड्स हैं। इतना ही नहीं एनर्जी डेंसिटी 1028Wh है और यह वाटरप्रूफ और स्प्लैश प्रूफ है।

इस स्कूटर कि खास बात है कि इसमें एक सेफ्टी फीचर है जो आग लगने, पानी भरने या किसी आपात स्थिति के दौरान राइजर को अलर्ट देती है। साथ ही इसमें फाइंड माय स्कूटर ऑप्शन मौजूद है। इविल फोर्क हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में इयूल शॉक एब्जॉर्बर से लैस है जो इस शूटर को और भी ज्यादा आकर्षित बना देती है।

Accherishteyये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!