अभी घर लाएं 2 घंटे चार्ज होकर 187KM चलने वाली ये इलेक्ट्रिक बाइक
बता दें की इस बाइक की डिलीवरी इस महीने यानि जुलाई 2023 से शुरू होने जा रही है और इस बाइक का नाम Oben Rorr है

देश में अभी के समय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर चल रहा है और अगर आप भी एक ई – स्कूटर की तलाश में हो तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आयी है जहां बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी Oben द्वारा ऐसी बाइक लॉन्च की जो बेहद ही कम समय में फुल चार्ज हो जाती है और उसी के साथ वो आपको बेहतरीन रेंज को ऑफर करने वाली है।
बता दें की इस बाइक की डिलीवरी इस महीने यानि जुलाई 2023 से शुरू होने जा रही है और इस बाइक का नाम Oben Rorr है। साथ ही इस बाइक की कीमत आपको 1.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। ऐसे में आप इसे 30 हजार रुपये का डाउनपेमेंट देकर भी सीधा खरीद सकते हैं, जिसके बाद आपको करीब 5500 रुपये की EMI ही चुकानी होगी।
बात करे पहले इसकी बैटरी की तो Oben Rorr में इस बार लायी गई है जो आपको एक ही बार में फुल चार्ज होने पर सीधा 187 Km तक का आरामदायक सफर देगी। साथ ही इसकी बैटरी को 80% तक चार्ज होने में सिर्फ 2 घंटे का समय ही लगता है और एक मिनट के चार्ज में यह बाइक 1 किलोमीटर तक अच्छे से चल सकती है।
अब बात करे इसकी रेंज की तो इसमें लिथियम फास्फेट बैटरी का उपयोग किया गया है जो सीधा ip67 वॉटर एंड डस्ट प्रोटेक्शन के साथ उपलब्ध होने वाली है। साथ ही इस बाइक में अपको 12.3bhp की पावर जनरेट करने वाला एक बेहतरीन और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा और इस बाइक की टॉप स्पीड भी 100 KM प्रति घंटा होने वाली है और 0 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3 सेकंड में ये पकड़ सकती है।
ऐसे हैं फीचर्स
हालाँकि, आखरी में बात करे इसके फीचर्स की तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में अपको कई सेफ्टी फीचर्स मिलने वाले हैं और बाइक को आप अपने सीधा स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और जियो फेसिंग और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम जैसे सिस्टम भी उपलब्ध मिलेंगे। इसके अलावा, यदि कोई चोर आपकी बाइक को चुराने की कभी कोशिश भी करता है तो बाइक में लगा हुआ सिस्टम आपको इमरजेंसी अलर्ट सीधा देगा।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










