अब TATA लॉच करने जा रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाडी वो भी नए फीचर्स के साथ

अब टाटा फिर से नैनो को वापस लानी की तैयारी में है जहां अब उससे इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर लोगों के लिए जल्द लॉच करेगी

देश में बहुत सी कंपनी है जो अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लोगों के लिए ला रही है। यह इसलिए शुरू की गयी है ताकि पेट्रोल – डीज़ल से फैलने वाले प्रदूषण को जल्द से जल्द रोका जाए। ऐसी ही एक कंपनी TATA भी जल्द लोगों के लिए किफायती दाम पर अपनी इलेक्ट्रिक गाडी लांच करने जा रही है जो आपके बजट में आ सकेगी।

जैसे की आप जानते है टाटा की नैनो गाडी बहुत साल पहले लॉच हुई थी जिसकी कीमत ने पूरी मार्किट को हिला दिया था। यह गाडी को खासकर सभी लोगों के बजट के हिसाब से बनाया गया था। इसके लांच होने के बाद बहुत से लोगों के गाडी के प्रति अलग – अलग रिएक्शन थे। उसकी वजह बस यही थी कि टाटा नैनो का प्रचार गरीबों की गाड़ी के रूप में हो गया था क्योकि भारत में गाड़ी को दिखावे की चीज में माना जाता है। ऐसे में कोई कैसे यह बात सुन सकता है कि उसके पास गरीबों वाली गाड़ी है। इन सब के चलते नैनो सभी लोगों के उम्मीदों पर खरी नहीं उत्तर पायी।

इसी को देखते हुए अब टाटा फिर से नैनो को वापस लानी की तैयारी में है जहां अब उससे इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर लोगों के लिए जल्द लांच करेगी। आने वाले समय में ई – गाड़ियों का दौर है जिसके चलते टाटा नैनो भी इसी अवतार में लोगों के लिए लायी जाएगी। साथ ही इसकी कीमत की बात करे तो टाटा नैनो की तरह ही इस गाड़ी की कीमत भी सबको चौंकाने वाली है। यह बात टाटा कंपनी की तरफ से कही गयी है जैसे नैनो की कीमत सभी गाड़ियों से कम थी उसी प्रकार से इस टाटा नैनो इलेक्ट्रॉनिक कार की कीमत भी सभी इलेक्ट्रॉनिक कारों से कम ही होंगी।

Tez Tarrar App
यह भी पढ़े: दिल्ली से हरियाणा जाने के लिए शुरू हुई नई हवाई योजना, चंद मिंटो का होगा सफर

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!