अब पेट्रोल-डीजल का झंझट हुआ खत्म! सिर्फ 5 लाख में मिलेगी ये Electric कारें
पेट्रोल तथा डीजल की बढ़ती हुए दाम और प्रदूषण नियंत्रण नियमों के सख्त होते मानकों ने आम भारतीय को इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ से मोड़

पेट्रोल तथा डीजल की बढ़ती हुए दाम और प्रदूषण नियंत्रण नियमों के सख्त होते मानकों ने आम भारतीय को इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ से मोड़ दिया है. खासकर जब आपको 5 लाख से 10 लाख के बीच ऐसी इलेक्ट्रिक कार मिले, जो सस्ती होने के साथ साथ, स्टाइलिश भी और पर्यावरण के लिए बेहतर भी, तो बात बनती है. हम आपके लिए कुछ सस्ती तथा बेहतर Electric Cars की लिस्ट लेकर हैं.
1. MG Comet EV
MG Comet EV भारत की सबसे दाम और शहरी इस्तेमाल के लिए बेहतर इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी एक्स-शोरूम के दाम 6.99 लाख रुपये है, पर BaaS स्कीम के चलते इसे 5 लाख से शुरू होने वाले दाम में भी खरीदा सकते है. जिसमें 17.3 kWh की बैटरी दी गई है, जो 230 किलोमीटर की रेंज देती है. चार्जिंग के लिए यह 3.3 kW AC चार्जर से 7 घंटे में फुल चार्ज होगी, जबकि DC फास्ट चार्जर से 5.5 घंटे में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है. फीचर्स में 2 10.25-इंच स्क्रीन, LED लाइट्स और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto मौजूद हैं. यह कार ख़ास रूप से शहरों में ट्रैफिक तथा पार्किंग की समस्या से जूझने वालों के लिए बेहतर विकल्प है.
2. Tata Tiago EV
Tata Tiago EV एक परफॉर्मेंस और सेफ्टी पैक्ड ऑप्शन है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है. यह दो बैटरी वेरिएंट में उपलब्ध है- 19.2 kWh जो 250 किमी की रेंज देता है और 24 kWh जो 350 किमी तक चल सकती है. इसमें 74 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क मिलता है. DC फास्ट चार्जिंग से यह सिर्फ 58 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है. इसके प्रमुख फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, 8-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मौजूद हैं. साथ ही, 4-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग इसे एक सुरक्षित फैमिली कार बनाती है.
3. Tata Punch EV
Tata Punch EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV मानी जा रही है जिसका दाम 10 लाख रुपये से कम है. इसमें 25 kWh की बैटरी है जो 315 किमी तक की रेंज देती है और यह DC फास्ट चार्जर से केवल 56 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकती है. इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 350 लीटर बूट स्पेस और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह कार SUV लुक, मजबूत परफॉर्मेंस और सुरक्षा के उच्च मानकों की वजह से खासकर उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो रोज की लंबी दूरी तय करते हैं.









