गाडी में अब सेफ्टी की टेंशन खत्म, 2023 में खरीदे ADAS टेक्नोलॉजी के साथ ये 5 कारें
आज से समय में गाडी कि सेफ्टी को लेकर लोग ज्यादा जागरूक हो रहे है और वही कार खरीद रहे है जिसमे सेफ्टी अव्वल नंबर पर हो

आज से समय में गाडी कि सेफ्टी को लेकर लोग ज्यादा जागरूक हो रहे है और वही कार खरीद रहे है जिसमे सेफ्टी अव्वल नंबर पर हो। ऐसे में सभी कार निर्माता कंपनियां लगातार यह प्रयास कर रही हैं कि कैसे वे अपनी बनाई हुई कारों को और ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित बना सकें।
इतना ही नहीं इसके लिए तमाम हर तरह के एक्टिव ओर पैसिव सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं और ऐसे ही आजकल बहुत सी कारों में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी ऑफर किया जा रहा है। जिसका मतलब है कि इससे गाड़ियों कि सेफ्टी को बढ़ावा मिलेगा और साल 2022 के दौरान कई ऐसी कारें भी लॉन्च हुई हैं, जिनमें ADAS ऑफर किया गया है। देखिये पूरी लिस्ट
Honda City Hybrid
होंडा भारत में बेहतरीन गाड़िया लॉन्च करती है जिसमे से इसने 2022 में भारत में अपनी सबसे प्रसिद्ध सेडान नेमप्लेट- सिटी को स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड ऑप्शन के साथ पेश किया है। इतना ही नहीं कार निर्माता ने इसमें अपनी ADAS तकनीक भी ऑफर की जिसमे ADAS से लैस हाइब्रिड सेडान को सिंगल फुली लोडेड ZX ट्रिम में लाया गया। साथ ही इसकी कीमत कि बात करे तो ये 19.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Kia EV6
Kia द्वारा EV6 के साथ किआ ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत की है। वही कार निर्माता ने EV6 में ADAS तकनीक ऑफर की है जहां इसे दो वेरिएंट्स- जीटी लाइन रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और जीटी लाइन ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) में लाया गया। इसकी कीमत भारत में 59.95 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू है।
Hyundai टक्सन
Hyundai ने 2022 ट्यूसॉन को ADAS के साथ लॉन्च किया और यह भारत में कंपनी की पहली कार है, जो ADAS के साथ लॉन्च हुई है। ये एक मिडसाइज SUV है जो दो ट्रिम्स- प्लेटिनम और सिग्नेचर में लाया गया है। ADAS फीचर्स रेंज-टॉपिंग सिग्नेचर ट्रिम में ही मिलते हैं। इस कर कि कीमत 30.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है।
BYD Atto 3
भारतीय बाजार के इलेक्ट्रिक SUV स्पेस के लिए बीवाईडी ने पहला प्रोडक्ट एट्टो 3 के रूप में उतारा है। इसे ADAS टेक के साथ लाया है और इसकी कीमत 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। लेकिन यह सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है।
Toyota Innova ह्यक्रोस
टोयोटा द्वारा इस साल इनोवा हाईक्रॉस को ADAS के साथ लाया गया है। यह एक प्रीमियम MPV है और इसकी कीमत 18.30 लाख रुपये से 28.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। अभी इसकी डिलीवरी शुरू नहीं हुई है लेकिन अगले साल फरवरी तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।










