अब पुरानी कार के मिलेंगे दोगुने दाम, लेकिन बेचने से पहले कर लेना ये 3 काम
हर कोई चाहता है कि जब उनकी पुरानी कार बिक रही हो तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा उसकी कीमत मिले। लेकिन बोहोत सारे सेकंड हैंड कार फ्लेटफॉर्म्स...

कुछ लोगों को सिर्फ पुरानी गाड़ियां खरीदना ही पसंद आता है लेकिन कई मामलों में एक नई कार के मुकाबले पुरानी कार को खरीदना फायदे का सौदा साबित होता है और बड़ी संख्या में लोग कार को कुछ वर्ष चला कर उसे बेच देते हैं और फिर दूसरी कार खरीद लेते हैं।
हर कोई चाहता है कि जब उनकी पुरानी कार बिक रही हो तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा उसकी कीमत मिले। लेकिन बोहोत सारे सेकंड हैंड कार फ्लेटफॉर्म्स होने के कारण अब कंपटीशन बोहोत बढ़ गया है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनका अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपकी पुरानी कार भी अच्छे दाम में बिक जाएगी।
1. डॉक्युमेंट्स तैयार रखे
अपनी कार को अच्छी कीमत पर बेचने के लिए जरूरी है कि आप सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स तैयार रखें और आपके पास कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से लेकर, इंश्योरेंस, सर्विस हिस्ट्री और इसके साथ ही प्रदूषण प्रमाण पत्र होने चाहिए। इससे गाड़ी खरीदने वाले को यकीन होता है कि वह सही खरीदार से डील कर रहा है।
2. कार की सर्विस जरूर कराएं
कार बेचने से पहले इसकी सर्विस जरूर कराएं। क्योकि सर्विस के वक्त गाड़ी की कमियों को दूर कर दिया जाता है। इससे अगर कोई कार चलाकर देखे तो इसे अच्छी परफॉर्मेंस मिले और कार में अगर कोई जरूरी पार्ट डलना है तो वह भी डलवा लें। गाडी की सर्विस हिस्ट्री का रिकॉर्ड भी जरूरी है। यह रिकॉर्ड बताता है कि आपने कार की कितनी देखभाल की है।
3. चमकती कार का अधिक दाम
आपकी कार सिर्फ बाहर ही नहीं, अंदर से भी चमकती होनी चाहिए। गाड़ी में कोई टूट-फूट न हो तो अच्छा है और आप थोड़ा बहुत खर्चा कराकर इसमें डेंटिंग-पेंटिंग का काम भी करा सकते हैं। क्योंकि खराब हालत वाली कार को देख खरीदार पर गलत प्रभाव पड़ता है।
4. कीमत ज्यादा मांगे
इसके अलावा, जितनी कीमत आपने कार की सोच रखी है, उससे थोड़ी अधिक कीमत ग्राहक से मांगें ताकि नेगोशिएशन में आपको उतनी कीमत मिल जाए, जितनी की आप चाहते हैं।
ये भी पढ़े: बजरंग बली की मूर्ति हटाने को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव










