मारुति की सबसे सस्ती कार के दिवाने हुए लोग, 5 लाख से भी कम है कीमत

इसे पहला महीना कार कंपनियों के लिए फायदेमंद रहा है। ज्यादातर कंपनियों ने पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। ऑल्टो देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार है।

इसे पहला महीना कार कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। तो वहीं ज्यादातर कंपनियों ने पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है। आपकों बता दे कि मारूति सुजुकी की ऑल्टो देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है।

जानकारी के अनुसार, इसकी 24,844 यूनिट्स बिकी हैं। इसके अलावा मारूति ब्रेजा देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही है। साथ ही मारूति सुजुकी की एक और गाड़ी ने बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है।

दरअसल, कंपनी की सस्ती गाड़ी सितंबर 2022 में देश की सबसे अधिक बिकने वाली 7 सीटर कार रही है। तो वही इसकी खास बात यह है कि इस गाड़ी की कीमत 5 लाख रूपये से भी कम है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार मारूति कि ऐसी कौनसी गाड़ी है जो इतनी सस्ती बिक रही है। तो बता दे कि वो गाड़ी मारूति सुजुकी ईको है।

यह कार देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार तो है ही लेकिन इसके साथ ही यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार भी है।जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी सितंबर में करीबन 12,697 यूनिट्स बिकी हैं।

तो वहीं सितंबर 2021 में इस गाड़ी की 7,844 यूनिट्स ही बिक पाई थीं। इस तरह मारूति ईको ने 61 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। तो वही, बता दे कि मारूति ईको की कुल कीमत 4.63 लाख रूपये से शुरू होती है।

5.94 लाख रूपये एक्स-शोरूम तक जाती है। ईको की लंबाई 3,675mm, चौड़ाई 1,475mm व ऊंचाई 1,800mm है। इसके व्हीलबेस 2,350mm है।

इन सबके अलावा मारूति ईको में डुअल टोन इंटिरियर के साथ AC, केबिन स्पेस, बैक पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी एड हैं। 

आपकों बता दे कि मारूति ईको कार पेट्रोल और सीएनजी, दोनों वर्जन में उपलब्ध है। साथ ही इस कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। जिसकी 73PS की पावर और साथ में 98Nm टॉर्क पैदा होता है। वहीं, CNG किट के साथ इस कार का इंजन 63PS की पॉवर और 85Nm टॉर्क पैदा करता है। 

Accherishtey

ये भी पढ़े: ये है Hyundai की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, कीमत सिर्फ 5.39 लाख

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!