Ratan Tata के गैराज में थी लग्जरी गाड़ियां, लेकिन दिल के करीब थी ये 2 कार

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन तथा मशहूर उद्योगपति Ratan Tata का कल रात यानि 9 अक्टूबर को देहांत हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन तथा मशहूर उद्योगपति Ratan Tata का कल रात यानि 9 अक्टूबर को देहांत हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। रतन टाटा ने टाटा मोटर्स सहित और भी कंपनियों को बुलंदियों तक पहुंचाया है। भारतीय बाजार में Tata Motors ने अपनी एक मजबूत पकड़ बनाई थी। जिस पर रतन टाटा मोटर्स को बुलंदियों के शिखर लेकर गए। साथ ही उनके कार कलेक्शन में आखिर कौन-कौन सी गाड़ियां थी। आइए जानते है

दिल के करीब ये कार

रतन टाटा के कार कलेक्शन में सिर्फ एक नहीं बल्कि काफी गाड़ियां हैं। जिसमें से दो गाड़ियां ऐसी थी जो उनके दिल के बेहद थी। भले ही टाटा मोटर्स के प्रोडक्शन लाइनअप से Tata Nano को गायब कर दिया गया है, पर रिपोर्ट्स के अनुसार, रतन टाटा के गैराज में टाटा नैनो थी। टाटा नैनो रतन जी का उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया था। जिसका दाम केवल 1 लाख रुपये था। इतना ही नहीं, टाटा नैनो दुनिया की सबसे सस्ती कार भी थी।

टाटा नैनो के साथ ही 1998 में Tata Indica भी लॉन्च हुई थी और वह भी उनकी खास कार रही। इतना ही नहीं उन्होंने 2023 में टाटा इंडिका की 25वीं सालगिरह पर पोस्ट भी सभी के साथ शेयर किया था कि टाटा इंडिका भारत की पहली स्वदेशी कार थी। साथ ही यह भी लिखा कि यह कार उनके दिल के करीब थी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!