Renault Car Offers: पॉपुलर 7-सीटर पर ₹60,000 तक का डिस्काउंट!

Renault Car Offers: अगर आप कम बजट में 7-सीटर कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Renault Triber आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है।

Renault Car Discount in February: अगर आप कम बजट में 7-सीटर कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Renault Triber आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस महीने लोगों को Triber पर कुल ₹60,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। यह ऑफर खासतौर पर Techno और Emotion वेरिएंट पर लागू है। इसमें शामिल हैं:

  • ₹10,000 की सीधी नकद छूट
  • ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस
  • ₹10,000 का रेनो-टू-रेनो एक्सचेंज बोनस
  • साथ ही योग्यता के आधार पर ₹25,000 तक के लॉयल्टी बेनिफिट्स

बता दें कि Renault Triber में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और यह मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।

हाइटेक फीचर्स के साथ आती है Renault Triber

Renault Car Discount in February: किफायती कीमत होने के बावजूद Renault Triber फीचर्स के मामले में काफी ज्यादा दमदार है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है, जो कि वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी इसमें दी गई हैं, जो ड्राइव को और आसान बनाती हैं।

जानकारी के मुताबिक सेफ्टी के लिए भी इसमें अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया हैं। खास बात ये है कि इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है।

Renault Kwid पर भी इस महीने शानदार ऑफर

Renault Car Discount in February: अब आपको एक और अच्छी बात बताते हैं, रेनो की पॉपुलर एंट्री-लेवल कार Kwid पर इस महीने ग्राहकों को कुल ₹35,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। यह ऑफर इसके Techno और Climber वेरिएंट पर लागू है।

ऑफर में शामिल हैं:

  • ₹20,000 का कैश डिस्काउंट
  • ₹15,000 का एक्सचेंज बोनस

Renault Kwid में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68hp की पावर देता है।

छोटी कार होने के बावजूद भी फीचर्स के मामले में यह काफी आगे है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर व्यू कैमरा और 6 एयरबैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और आधुनिक कारों में शामिल करते हैं।

Renault Kiger पर वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग छूट

रेनो काइगर पर इस महीने अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार डिस्काउंट दिए जा रहा है।

  • Techno CVT वेरिएंट पर लोगों को ₹25,000 तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है।
  • वहीं Techno MT, AMT और Emotion वेरिएंट पर कुल ₹35,000 तक की बचत की जा सकती है, जिसमें ₹10,000 का कैश डिस्काउंट भी शामिल है।

Renault Kiger दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है —

  • 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (72 PS)
  • 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल (100 PS)

ये दोनों इंजन पावर और परफॉर्मेंस के मामले में अच्छा संतुलन देते हैं।

डीलरशिप से जरूर करें पुष्टि

बहरहाल, कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत रेनो डीलरशिप से ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें। इसके साथ ही बता दें कि अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर ऑफर्स में फर्क हो सकता है, इसलिए आखिरी फैसला लेने से पहले ऑफर कन्फर्म जरूर कर लें।

ये भी पढ़ें: Volvo EX60 फुल चार्ज में 810Km दौड़ेगी, BMW और Mercedes भी हैरान

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!