Royal Enfield की इस नई शानदार बाइक से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और कीमत
आरई हिमालयन 452 में 451.65cc लिक्विड-कूल्ड इसमें इंजन हो सकता है, जिसमें आपको 4-वाल्व हेड और DOHC कॉन्फ़िगरेशन होगी।

देश में बहुत से लोग है जो बुलेट चलाने के शौकीन है। ऐसे में जल्द आने वाली रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 मोटरसाइकिल की पहली आधिकारिक तस्वीर जारी कर दी गई है जहां इस मॉडल को 1 नवंबर, 2023 को बाजार में सीधा लॉन्च किया जाएगा।
बता दें की आरई हिमालयन 452 में 451.65cc लिक्विड-कूल्ड इसमें इंजन हो सकता है, जिसमें आपको 4-वाल्व हेड और DOHC कॉन्फ़िगरेशन होगी। लेकिन अभी इस समय इसके आधिकारिक पावर और टॉर्क आंकड़ों की जानकारी सामने नहीं आयी है। वही दूसरी तरफ अटकलें हैं कि यह इंजन 8,000rpm पर 39.57bhp आउटपुट दे सकता है और साथ ही 40-45Nm तक का टॉर्क दे सकता है। इसके अलावा भी इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होने की उम्मीद है।
आगे इसके बारे में और बात करे तो यह मोटरसाइकिल ऑफ-रोड क्रूजर के तौर पर उपलब्ध होगी, जिसमें आपको LED हेडलाइट काफी ऊंचाई पर होगी, एक्सपैंडेड फ्यूल टैंक और विंडस्क्रीन, स्प्लिट सीटिंग, चोंच जैसा आगे की ओर निकला हुआ फेंडर और कॉम्पैक्ट टेल सेक्शन भी है। जिसमे वायर-स्पोक व्हील होंगे।
वही बात करे तो फ्रंट व्हील 21 इंच और रियर व्हील 17 इंच का भी हो सकता है। देखा आये तो हिमालयन ब्रांडिंग को फ्यूल टैंक, फ्रंट मडगार्ड, साइड पैनल और रियर फेंडर पर भी दिया जाएगा। उसी के साथ बाइक की लंबाई 2,245 mm, चौड़ाई 852 mm और ऊंचाई 1,316 mm होने की संभावना है। इसका व्हीलबेस 1,510 mm हो सकता है. इसका ग्रोस वजन 394 Kg हो सकता है।
हालाँकि, अब प्राइसिंग की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द आने वाली रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452 की कीमत 2.50 लाख रुपये से लेकर 2.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने वाली है और यह इसे मौजूदा हिमालयन मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा प्राइस रेंज में ले जाएगा, जिसकी कीमत ही 2.16 लाख रुपये से शुरू होती है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










