Skoda भी लॉन्च करने जा रहा है अपनी EV, होगी मात्र 30 मिनट में फुल चार्ज

देश में तकरीबन सभी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों कि तरफ दौड रहे है, इसी को देखते हुए Skoda कंपनी भी EV गाड़ी ला रही है

देश में तकरीबन सभी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों कि तरफ दौड रहे है और साथ ही प्रशासन भी इसको बढ़ावा देने के लिए लोगों को उत्साहित कर रही है। ऐसे में सभी कंपनिया भी अपनी तरफ से गाड़ियों को ला रही है ताकि लोग उन्हें खरीद सके। इसी को देखते हुए Skoda कंपनी भी EV गाड़ी ला रही है जिसके फीचर्स और कीमत बहुत शानदार है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि सभी कंपनिया अपनी ई – वाहन निकाल रही है जिसके चलते अब बेहतरीन गाड़ियों कि कंपनी में से एक Skoda भी जल्द अपनी EV गाडी को लॉन्च कर दिया है। इस गाडी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड पर एक अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली है। हालाँकि, Skoda जर्मनी की मशहूर ब्रांड है जो पूरी दुनिया भर में मजबूत और अच्छी गाड़ियां बनाने के लिए जानी जाती हैं।

इसी के चलते जो गाड़ी स्कोडा द्वारा लांच की गयी है वो है Skoda Enyaq iV SUV। इस गाडी की खासियत बताये तो यह गाड़ी 500 किलोमीटर के रेंज के साथ आती है और ये एक SUV गाड़ी है। साथ ही यह बस 36 मिनट में 80% चार्ज हो जाती है जो की बहुत अच्छी बात है। इतना ही नहीं इसकी दमदार स्पीड की बात करें तो महज 6.5 सेकेंड में यह 100 की स्पीड को पार कर जाती है और इसकी अधिकतम स्पीड 278 किलोमीटर प्रति घंटे हैं।

क्या है इसके फीचर्स ?

इस बेहतरीन गाडी के फीचर्स की बात करे तो ये गाडी प्रियम डिजाइन के साथ अपने बूट स्पेस में 585 लीटर का जगह देती है और साथ ही साथ पीछे वाले सीट को कस्टमाइज करने के लिए बटन भी प्रदान करती है जिसके तहत पीछे बैठे यात्री चाहे तो आराम से सो कर गाड़ी में सफर कर सकते हैं।

इतना ही नहीं इस गाड़ी में सारे आधुनिक फीचर मौजूद हैं जो इसको और बेहतर बनती है जहां डिजिटल कॉकपिट लेदर के अच्छे इंटीरियर और बड़े स्क्रीन वाले इन्फोटेनमेंट सिस्टम इत्यादि शामिल हैं और इस गाड़ी के दाम की बात की जाए तो अभी इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा गया है। लेकिन जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतार दिया जायेगा जहां इसको कीमत लगभग 41 लाख से 45 लाख के बीच में रहने वाले हैं।

Accherishtey
ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!