मार्केट में लॉन्च हुई 125cc के इंजन वाली स्टाइलिश Bike, कीमत सिर्फ 75 हजार

Bajaj CT 125X बाइक में ऊपर की ओर LED DRL के साथ सर्कुलर हैलोजन हेडलैंप भी मिलते हैं और इस बाइक में टैंक पैड, स्पोर्ट्स फोर्क कवर गैटर...

अगर आप किफायती दाम में एक अच्छी और स्टाइलिश बाइक की तलाश में हैं और बजाज ब्रैंड पर आप भरोसा भी करते हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है। बजाज ऑटो ने कुछ वक्त पूर्व ही मार्केट में एक स्टाइलिश बाइक लॉन्च की है। इस बाइक की खास बात है कि इसकी कुल कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये है। ये स्टाइलिश बाइक फीचर्स के मामले में और माइलेज के मामले में भी जबरदस्त है। आइए जानते हैं इस बजाज की इस बाइक की अधिक डिटेल्स

हम जिस बाइक के बारे में बात कर रहे हैं, वह Bajaj CT 125X है और बजाज कंपनी ने कुछ महीनों पूर्व ही इसको लॉन्च किया है। इसकी राजधानी दिल्ली में एक्स-शोरुम शुरुआती कुल कीमत सिर्फ 75,277 रुपये है। यह कंपनी की पॉपुलर बजाज CT सीरीज की बाइक्स में सबसे महंगी व स्टाइलिश बाइक होगी।

Bajaj CT 125X बाइक में ऊपर की ओर LED DRL के साथ सर्कुलर हैलोजन हेडलैंप भी मिलते हैं। इस बाइक में टैंक पैड, स्पोर्ट्स फोर्क कवर गैटर, सिंगल-पीस सीट, मोटा क्रैश गार्ड और इसके साथ ही एक यूटिलिटी रैक भी मिलती है।

Bajaj CT 125X बाइक में 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर और एयर-कूल्ड, DTS-i इंजन है। इस बाइक का इंजन 10.7 bhp और 11 Nm का पीक टॉर्क विकसित करता ह। बता दे की यह वही इंजन है जो पहले बजाज डिस्कवर 125 में उपयोग किया गया था। बाइक का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ में आता है।

Bajaj CT 125X बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ-साथ फोर्क कवर गेयर्स और साथ ही रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक एब्जॉर्बर भी हैं। बाइक में ब्रेकिंग के लिए पीछे की ओर ड्रम ब्रेक और सीबीएस के साथ ही एक ड्रम/डिस्क यूनिट भी है। बता दे की यह बाइक 17 इंच के ट्यूबलेस टायर्स के साथ में आती है और बजाज की इस बाइक में अलॉय व्हील मिलते हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: शख्स को हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों की कोकीन के साथ भेजा एयरपोर्ट, हुआ गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!