Tata Tigor EV नए अवतार में हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज पहुंचाएगी दिल्ली से चंडीगढ़, जानें फीचर्स

टाटा मोटर्स ने अपनी Tigor EV को के बिलकुल नए अवतार में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक सेडान कार में कुछ नए फीचर्स शामिल किया

टाटा मोटर्स ने अपनी Tigor EV को के बिलकुल नए अवतार में लॉन्च किया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक सेडान कार में कुछ नए फीचर्स शामिल किया हैं, जिसकी अब सिंगल चार्ज रेंज को भी काफी बढ़ा दिया गया है. कंपनी की यह गाड़ी एक बार चार्ज होने पर 315 किमी. तक का सफर देगी. यानी इस ईवी के चार्ज पर आप दिल्ली से चंडीगढ़ भी जा सकते हैं. इसकी कीमत 12.49 लाख रुपये तय की गई है. कंपनी ने वेरिएंट में काफी बदलाव किये है और अब टॉप वेरिएंट के रूप में XZ+ LUX को पेश किया है.

हर वेरिएंट की कीमत:

  • XE 12,49,000 रुपये
  • XT 12,99,000 रुपये
  • XZ+ 13,49,000 रुपये
  • XZ+ LUX 13,75,000 रुपये

यह नए फीचर्स हुए शामिल:

यह इलेक्ट्रिक कार अब एक नए मैग्नेटिक रेड कलर ऑप्शन में भी आपको मिल सकती है। टिगोर ईवी में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैम्प्स तथा क्रूज़ कंट्रोल जैसे नए लग्जरी और कंफर्ट फीचर्स भी शामिल है. इसमें मल्टी-मोड रेजेन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, iTPMS जैसे अन्य फीचर्स भी शामिल हैं, जो आपके सफर को और भी बेहतर बना देते हैं.

बैटरी और पावर:

टाटा टिगोर ईवी में 26-kWh लिक्विड-कूल्ड, हाई एनर्जी डेंसिटी बैटरी है. यह एक IP67 रेटेड बैटरी पैक है, जिसे आप बिना मौसम और खराब रास्तों की चिंता किए बिना इस्तेमाल कर सकते है.

फ्री में मिलेंगे ये फीचर्स:

खास बात है कि कंपनी सॉफ्टवेयर द्वारा मौजूदा टिगोर ईवी मालिकों को फीचर्स अपडेट दे रही है. ऐसा ही नेक्सन ईवी प्राइम के साथ हुआ था. ग्राहक अपने वाहनों को मल्टी-मोड रीजनरेशन, iTPMS तथा टायर पंक्चर रिपेयर किट के साथ अपग्रेड भी करवा सकते हैं. 20 दिसंबर, 2022 से किसी भी टाटा मोटर्स के अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाकर आप इस सेवा का फायदा उठा सकते है.

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!