Mahindra XEV 9e: टक्कर देने आ रही Tata की नई इलेक्ट्रिक कार, एडवांस फीचर्स

Tata Harrier EV : Tata कंपनी के तरफ से जल्द ही भारत में एक शानदार कार की एंट्री होने वाली है और इस कार का नाम Tata Harrier EV है।

Tata Harrier EV 2025 : Tata कंपनी के तरफ से जल्द ही भारत में एक शानदार कार की एंट्री होने वाली है और इस कार का नाम Tata Harrier EV है। यह इलेक्ट्रिक SUV अपकमिंग Mahindra XEV 9e से मुकाबला करेगी।

भारत की फेमस कंपनी टाटा सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। वह मार्च 2025 अपनी एक धमाकेदार कार Tata Harrier EV की एंट्री करने वाली है। यह कार Acti.ev पर आधारित होगी। इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 600 km होगी। आइये इस Tata Harrier EV 2025 में मिलने वाले डिजाइन, प्राइस, और फीचर्स से संबंधित जानकारी को जानते हैं। 

 Tata Harrier EV 2025 डिजाइन 

ऐसी उम्मीद है कि इस कार में V2L और V2V क्षमताओं की सुविधा मिल सकती है। हाल ही में भारत में ऑल-इलेक्ट्रिक हैरियर गाड़ी को लांच किया गया था। ऐसी उम्मीद है कि इस कार से Tata Harrier EV काफी मिलती-जुलती होगी। 

Tata Harrier EV 2025 कीमत और सीटिंग कैपेसिटी 

ऐसी उम्मीद है कि Tata Harrier EV  की एक्सशोरूम कीमत 30 लाख रुपये हो सकती है। Tata Harrier EV एक बड़ी कार होगी, जिसमें 5 लोग बहुत आसानी से बैठ सकेंगे। 

Tata Harrier EV 2025 बैटरी, मोटर और रेंज

टाटा की इस कार को ओमेगा आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इस SUV में नेक्सन इलेक्ट्रिक से भी बड़ा बैट्री पैक दिया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार में ड्यूल-मोटर के साथ ऑल-व्हील ड्राइट्रेन सेटअप भी मिलेगा। इस कार में 500 किलोमीटर से भी ज्यादा फुल चार्ज रेंज हो सकती है। 

Tata Harrier EV 2025 फीचर 

Tata Harrier EV में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले साथ में ड्यूल-जोन ऑटोमेटिक AC, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट, 6 और 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट और भी बहुत सारे फीचर्स शामिल होंगे। 

Tata Harrier EV 2025 सेफ्टी फीचर 

इस इलेक्ट्रिक कार में पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 7 एयर बैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, 360 डिग्री कैमरा तथा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल डिसेंट कंट्रोल और कई सारे सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे। इस अपकमिंग कार में आईसीई पावर्ड मॉडल के जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिल सकते हैं। 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!