FASTag का झंझट होगा खत्म, अब ऐसे लिया जाएगा Toll Tax! गडकरी ने बताया प्लान

देश में बहुत जल्द टोल टैक्स लेने का तरीके में बदलाव आने वाला है. फिलहाल टोल कलेक्शन के लिए पुरे देश में FASTag का प्रयोग हो रहा है

देश में बहुत जल्द टोल टैक्स लेने का तरीके में बदलाव आने वाला है. फिलहाल टोल कलेक्शन के लिए पुरे देश में FASTag का प्रयोग हो रहा है. हालांकि केंद्र सरकार अब हाईवे पर टोल प्लाजा को खत्म करने पर सोच रही है. जिसकी जगह कैमरा-आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया जाएगा. इस पुरे प्रोसेस में गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करके सीधा बैंक खाते से आपका टोल काट लिया जाएगा. इन कैमरों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरों के नाम से जाना जाएगा.

क्यों बदला जा रहा टोल टैक्स सिस्टम:

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि इन कैमरों को लगाने से टोल प्लाजा पर आने-जानें वाले वाहन का वेटिंग पीरियड कम हो जाएगा. फिलहाल भारत में लगभग 97 प्रतिशत टोल कलेक्शन FASTag के माधयम से हो रहा है, फिर भी टोल प्लाजा पर जाम देखने को मिल रहा है. तो आइए जानते हैं चालु होने वाले इस टोल कलेक्शन सिस्टम के बारे में:

कैसे काम करेगा ANPR?

सड़क मंत्रालय का कहना है कि पुरे देश के सभी हाइवे से टोल प्लाजा को हटा दिया जाएगा. टोल प्लाजा की जगह अब ANPR लगाया जाएगा, जो वाहन की नंबर प्लेट को पढ़ेगा तथा बैंक खाते से आपका टोल टैक्स काट लेगा. हाईवे के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कैमरों को लगाया जाएगा. सिस्टम नंबर प्लेट की तस्वीर लेकर पूरी दूरी का पता लगाएगा और उसी उसके अनुसार से टोल टैक्स वसूला जाएगा.

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!