Volvo EX60 फुल चार्ज में 810Km दौड़ेगी, BMW और Mercedes भी हैरान
Volvo ने यूरोपियन बाजार के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EX60 को पेश कर दिया है। आपकों बता दें कि यह वोल्वो की पहली इलेक्ट्रिक कार है

Volvo EX60: स्वीडन की कार निर्माता कंपनी वोल्वो के बारे में तो आपने सुना ही होगा, इसकी कारों को लोग काफी पसंद करते हैं ऐसे में आपको एक अच्छी खबर बताते है दरअसल Volvo ने यूरोपियन बाजार के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV EX60 को पेश कर दिया है। आपकों बता दें कि यह वोल्वो की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे बिल्कुल नए SPA3 प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है।
Volvo EX60 को कंपनी की मशहूर XC60 (पेट्रोल-डीजल मॉडल) के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर देखा जा रहा है। मिड-साइज लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतरकर वोल्वो ने साफ इशारा किया है कि कंपनी आने वाले वक्त में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर पूरी तरह फोकस करने वाली है और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार है।
दमदार और मॉडर्न डिज़ाइन
Volvo EX60 के डिज़ाइन की बात करें तो ये बेहद आधुनिक और आकर्षक है। इसके फ्रंट में वोल्वो की पहचान मानी जाने वाली ‘थॉर हैमर’ LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जबकि आगे की ग्रिल को पूरी तरह बंद डिजाइन में पेश किया गया है।साइड से देखने पर इसमें आपकों पारंपरिक डोर हैंडल की बजाय विंडो लाइन में लगे रोशन होने वाले हैंडल देखने को मिलेंगे, जो इसे अलग लुक देते हैं। SUV में 20 से 22 इंच तक के बड़े अलॉय व्हील्स का विकल्प भी उपलब्ध है।देखिए अगर आप एडवेंचर पसंद करते है तो वोल्वो ने इसका ‘क्रॉस कंट्री’ वर्जन भी पेश किया है, जिसमें सामान्य मॉडल से 20mm ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और खास ऑफ-रोड ड्राइव मोड दिया गया है।
लग्जरी इंटीरियर और Google Gemini का साथ
Volvo EX60 का केबिन अंदर से बेहद लग्जरी और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। कार के अंदर बैठते ही आपकों एक प्रीमियम फील मिलेगी। इसमें 15 इंच का बड़ा एंड्रॉइड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो Google Gemini AI असिस्टेंट के साथ काम करता है।
म्यूज़िक और एंटरटेनमेंट की भी चिंता मत करिए उसके लिए कार में 21 स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम मिलता है, जिसे चाहें तो 28 स्पीकर वाले Bowers & Wilkins सिस्टम में अपग्रेड कराया जा सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास रूफ, हीटेड सीट्स और पीछे की तरफ आरामदायक रिक्लाइनिंग रियर सीट्स दी गई हैं, जो लंबे सफर को और भी आरामदायक बना देती हैं।
शानदार रेंज और दमदार परफॉर्मेंस
Volvo EX60: चलिए अब बात करते है इसकी परफॉर्मेंस की तो इस मामले में Volvo EX60 को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसका बेस मॉडल P6 374 हॉर्सपावर की ताकत देता है, वहीं टॉप वेरिएंट P12 AWD 680 हॉर्सपावर और 790Nm टॉर्क के साथ काफी पावरफुल परफॉर्मेंस देता है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में 83kWh से 117kWh तक के बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। सबसे खास बात इसकी रेंज की तो टॉप वेरिएंट फुल चार्ज में करीब 810 किलोमीटर (WLTP) तक चल सकता है। वहीं 400kW सुपरफास्ट चार्जर की मदद से यह कार सिर्फ 20 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
सेफ्टी में फिर आगे निकली Volvo
Volvo EX60: सेफ्टी के मामले में वोल्वो ने एक बार फिर अपनी पहचान मजबूत की है। EX60 में एडैप्टिव सीटबेल्ट्स दिए गए हैं, जो दुर्घटना की दिशा और गाड़ी की रफ्तार को देखते हुए अपने आप कसाव कम-ज्यादा कर लेते हैं, ताकि कार में बैठेलोगों को ज्यादा सुरक्षा मिले।
इसके अलावा SUV में एडवांस ADAS सेफ्टी फीचर्स का पूरा पैकेज भी मौजूद है, जो ड्राइविंग को और सुरक्षित बनाता है।लोगों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में यह कार BMW iX3 और Mercedes-Benz GLC EV जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सीधी टक्कर देगी।बहरहाल, भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन ये उम्मीद की जा रही है कि वोल्वो जल्द ही इसे भारतीय बाजार में भी उतार सकती है।
ये भी पढ़ें: DDA Flats: 9 लाख में दिल्ली में अपना घर, DDA की स्कीम सुपरहिट









