Air Purifier के साथ आती है यह 3 सबसे सस्ती गाड़ियां
दिवाली के बाद हर की तरह इस साल भी दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। कुछ इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है।

दिवाली के बाद हर की तरह इस साल भी दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि अब कुछ इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है।
अब इसकी वजह से सिर्फ घर में नहीं बल्कि कार में भी साफ हवा की जरूरत है। जिसके चलते कई गाड़ियों में एयर प्यूरूफायर जैसा फीचर मिलने लगा है।
अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे है और ऐसे शहर में रहते है जहा प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है तो कोई भी कार खरीदते समय इस फीचर पर ध्यान जरूर दें।
ऐसें में हम आपके लिए एयर प्यूरीफायर के साथ आने वाली देश की सबसे सस्ती 3 कारों के बारे में बताएंगे।
निसान मैग्नाइट (XV प्रीमियम+ टेक पैक)
निसान मैग्नाइट कंपनी की सब- कॉम्पैक्ट एसयूवी है और देश भर की सबसे सस्ती एसयूवी गाड़ियों में से एक है। वहीं इस गाड़ी के ऑप्शनल टेक पैक में एयर प्योरीफायर का फीचर मिलता है।
लेकिन यह पैक सिर्फ XV Premium के साथ ही मिल सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत 8.38 लाख रूपये है। वही टेक पैक के लिए आपको 30 हजार रूपये और चुकाने होंगे।
रेनो काइगर
रेनो काइगर देश की सबसे सस्ती एसयूवी कारों में से एक है और निसान गैग्नाइट जैसी है। आपकों बता दे कि कंपनी इस कार के एक्ससेरीज पैक में एयर प्यूरीफायर की सुविधा दे रही है। इस पैक को गाड़ी के RXZ ट्रिम के साथ लिया जा सकता है, जिसकी कीमत 8.39 लाख रूपये है।
आई 20
अगर आपका मन एसयूवी खरीदने का नहीं है तो तीसरे ऑप्शन में Hyundai i20 प्रीमियम हैचबैक कार को भी रख सकते है। बाकी प्रीमियम कारों की तरह, i20 में भी एयर प्यूरीफायर की सुविधा मिलती है।
आपकों बता दे कि यह अपने सेगमेंट में इस फीचर के साथ आने वाली अकेली कार है। एयर प्यूरीफायर को रेंज- टॉपिंग एस्टा ट्रिम के साथ पेश किया गया है। वहीं इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रूपये है।
ये भी पढ़े: टाटा की एसयूवी से हटाया गया ये खास फीचर, पड़ सकता है ये फर्क










