ये हैं सबसे सस्ती कारें, 4 लाख से भी कम कीमत, 35KM से अधिक का माइलेज

मारुति कंपनी का दावा है कि उसकी ऑल्टो सीएनजी कार कुल 31.59 किलोमीटर का माइलेज देती है और इसमें 796 सीसी का इंजन मिलता है।

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बोहोत बढ़ चुके हैं और ऐसे में पेट्रोल और डीजल कारों को इस्तेमाल करने का खर्च भी ज्यादा बढ़ गया है। इसीलिए अब ज्यादातर लोग सीएनजी (CNG) कारों का विकल्प चुनने की तरफ बढ़ रहे हैं। क्योंकि सीएनजी कारों को चलाने का खर्च कम आता है और इसके दो मुख्य कारण हैं, पहला कारण यह कि सीएनजी पर कार अधिक माइलेज देती है

और दूसरा यह कि पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी की कीमतें काफी कम हैं। लेकिन मौजूदा वक्त में सीएनजी भी बोहोत महंगी हो चुकी है और कई जगहों पर तो 80 रुपये प्रति किलो से अधिक की कीमत पर बिक रही है। लेकिन, इसके बावजूद भी यह पेट्रोल से सस्ती है क्योंकि पेट्रोल कई जगहों पर 100 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक की कीमत पर बिक रहा है। तो आज हम आपको भारत देश में बिकने वाली सबसे सस्ती सीएनजी कारों के बारे में बताते हैं।

मारुति की ऑल्टो सीएनजी

मारुति कंपनी का दावा है कि उसकी ऑल्टो सीएनजी कार 31.59 किलोमीटर का माइलेज देती है और इसमें 796 सीसी का इंजन मिलता है, जो की 35.3 kW पावर और साथ ही 69 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। और इसकी कुल कीमत 3.39 लाख रुपये से 5.03 लाख रुपये से तक है। यह कीमतें एक्स शोरूम, राजधानी दिल्ली है।

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी कार

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी कुल 31.2 किमी का माइलेज देती है और इस कार में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो की 59 पीएस पावर और 78 एनएम टार्क जनरेट कर सकता है। और इसकी कुल कीमत 4.25 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6.10 लाख रुपये तक जाती है। यह कीमतें एक्स शोरूम, राजधानी दिल्ली है।

टाटा टियागो सीएनजी कार

टाटा टियागो का सीएनजी वर्जन इसी वर्ष लाया गया था। कंपनी टोटल 5 वेरिएंट में सीएनजी किट ऑफर करती है और सीएनजी किट के साथ टाटा टियागो की कुल कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है और 7.82 लाख रुपये तक जाती है और आपको बता दे यह कीमतें एक्स शोरूम, दिल्ली है। यह 26KM से अधिक का माइलेज देती है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी कार

मारुति की सेलेरियो सीएनजी कार 35.6 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है और कंपनी ने ऐसा दावा किया है। मारुति सुजुकी सेलेरियो की कुल कीमत 5.25 लाख रुपये से करीब 7 लाख रुपये तक जाती है और यह कीमतें एक्स शोरूम, राजधानी दिल्ली है। इस कार में 998 सीसी का इंजन मिलता है, जो की 57hp पावर और साथ में 82.1 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है

Aadhya technology

यह भी पढ़े: पटाखा गोदाम पर छापा मारने गई पुलिस पर डंडों से हमला, दो सिपाही घायल

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!