दिवाली पर इन कारों पर मिल रही भारी छूट, यह कंपनी दे रही स्पेशल ऑफर
अगर आप इस दिवाली पर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है आपको बता दे एक नामी कंपनी 4 लाख से कम कीमत वाली कारों...

दिवाली नजदीक आ चुकी है और अगर आप भी इस दिवाली पर कार खरीदने की सोच रहे हैं, जिसकी कीमत आपकी जेब के अनुसार हो, मेनटिनेंस कॉस्ट कम हो और साथ में माइलेज ज्यादा देती है तो आपके सामने इस बार शॉपिंग का बढ़िया मौका है।
मारुति सुजुकी कंपनी अपनी 4 लाख रुपये से कम की 2 अफोर्डेबल गाड़ियों पर इस बार फेस्टिवल ऑफर दे रही है। आज हम आपको इन गाड़ियों के नाम और इनके स्पेशल डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताते हैं। मारुति सुजुकी कंपनी अपनी जिन 2 गाड़ियों पर इस दिवाली के सीजन में स्पेशल डिस्काउंट ऑफर कर रही है
और उनके नाम Maruti Suzuki Alto K10 के साथ Maruti Suzuki Alto हैं। इनमें से Maruti Suzuki Alto K10 अभी हाल ही में लॉन्च हुई है और आपको बता दे इन दोनों कारों की कीमत 4 लाख रुपये से भी कम है और इसके साथ ही यह कंपनी इन दोनों कारों की खरीद पर करीब 25 हजार रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
मारुति सुजुकी कंपनी की तरफ से इस दिवाली फेस्टिवल के सीजन में मारुति सुजुकी Alto K10 पर लगभग 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और इस ऑफर में कैश डिस्काउंट से लेकर कॉर्पोरेट बोनस तक भी शामिल हैं। इस कार की राजधानी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम रेट 3.99 लाख रुपये है और वहीं इसका टॉप एंड वेरिएंट 5.83 लाख रुपये तक में मिलता है।
आपको बता दे इस कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ AGS का विकल्प भी मिलता है और दावा है कि यह कार 25 kmpl तक का माइलेज देती है और साथ ही इस कार में नई जेनरेशन का K-सीरीज, 1 लीटर डुअल जेट, ड्यूल VVT इंजन हैं। इस इंजन के कारन से 67 PS का पावर और 89 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। अब आपको Maruti Suzuki Alto की डिटेल बताते हैं।
आपको बता दे इस दिवाली फेस्टिवल के ऑफर में मारुति सुजुकी ऑल्टो की खरीद पर टोटल 18 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और इसमें करीब 10 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और साथ में 8 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस कार की राजधानी दिल्ली में शुरुआती कीमत की अगर बात करें तो इसका एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये है और वहीं इसका टॉप एंड वेरिएंट कुल 4.42 लाख रुपये तक में मिल जाता है
और जबकि सीएनजी वेरिएंट के टॉप मॉडल का रेट 5.03 लाख रुपये है। आपको बता दे यह कार CNG मॉडल में 31.59 km/kg और साथ में पेट्रोल मॉडल में 22.05 kmpl तक का माइलेज दे देती है और कंपनी ने इस कार में 796 सीसी का इंजन लगाया है, जो की 48PS का पावर और साथ ही 69Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है और इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
यह भी पढ़े: बिना रुपये दिए घर ले आएं Honda Bike, EMI पर भी नहीं लगेगा ब्याज










