ड्राइविंग करते समय चालान कटने से बचाएंगे Google Maps के ये हैक्स, जरूर करें ट्राई
यदि आप रोज अपनी कार से अपने काम पर जाते हैं और आपको रास्ते में काफी बार किन्हीं वजह से आपकी कार का चालान होता है

यदि आप रोज अपनी कार से अपने काम पर जाते हैं और आपको रास्ते में काफी बार किन्हीं वजह से आपकी कार का चालान होता है तो आज हम आपको अपनी कार का चालान कटने से बचाने के तरीके बताएंगे. दरअसल ऐसा करने के लिए फोन में गूगल मैप्स द्वारा सहयता ले सकते हैं. गूगल मैप्स में कुछ ऐसे फीचर हैं जो आपको इससे से बचा सकते हैं.
स्पीड लिमिट वॉर्निंग: यह फीचर आपकी स्पीड को देखता है और अगर आप स्पीड लिमिट से ज्यादा तेजी से ड्राइव कर रहे हैं तो आपको चेतावनी देता है। यह फीचर आपको चालान कटने से बचाने में मदद कर सकता है.
स्पीड कैमरा अलर्ट: यह फीचर आपको उन स्पीड कैमरों की जानकारी देता है जो आपके रास्ते में आते हैं. यह फीचर आपको स्पीड कैमरों से बचने में काफी सहायता करता है.
ट्रैफिक अलर्ट: यह फीचर आपको सड़क पर होने वाली भीड़भाड़ और बाकि बाधाओं के बारे में सुचना प्रदान करता है। यह फीचर आपको ट्रैफिक में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है.









