एक लाख रुपये से कम दाम में मिलती हैं ये बेहतरीन बाइक्स, फीचर्स हैं दमदार
यदि आप अपने लिए बाइक लेने का सोच रहे हैं, पर अधिक दाम देकर बाइक को नहीं लेना चाहते तो किस कंंपनी की तरफ से किस बाइक

Bikes under 1 Lakh: यदि आप अपने लिए बाइक लेने का सोच रहे हैं, पर अधिक दाम देकर बाइक को नहीं लेना चाहते तो किस कंंपनी की तरफ से किस बाइक को क्या दाम दिया जाता है। एक लाख रुपये से कम दाम में बेहतरीन फीचर्स और माइलेज के साथ किन बाइक्स में से एक को चुना जाता है। हम आपको इस खबर में यह बता रहे हैं।
Hero Splendor+
देश की प्रमुख दो पहिया निर्माता Hero Motocorp की तरफ से काफी सेगमेंट में बाइक्स को ऑफर किया जाता है। पर कंपनी की तरफ से एक लाख रुपये से कम दाम में बेहतरीन फीचर्स और माइलेज वाली बाइक के रूप में पर Hero Splendor+ को बिक्री के लिए मिल जाएगा। इस बाइक में कंपनी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिप मीटर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर, ऑफसेट एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, आइडल स्टार्ट स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स को भी देती है। बाजार में इसकी एक्स शोरूम दाम 76306 रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine 100
जापानी दो पहिया निर्माता Honda की तरफ से भी एक लाख रुपये से कम दाम में Honda Shine 100 को बिक्री के लिए उपलब्ध होती है। इस बाइक में ESP टेक्नोलॉजी, इक्वलाइज़र के साथ CBS, एल्यूमिनियम ग्रैब रेल, स्लीक मफलर, फ्रंट काव्ल, स्टाइलिश ब्लैक अलॉय व्हील्स, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, PGM-FI जैसे फीचर्स को दिया जाता है। इसकी एक्स शोरूम दाम 64900 रुपये है।
TVS Sport
देश की दो पहिया निर्माता TVS की ओर से सबसे सस्ती बाइक के तौर पर TVS Sport को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इस बाइक को 59881 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लाया जाता है। इसमें फ्यूल गेज, लो फ्यूल इंडिकेटर और इकोनोमीटर की सुचना मिलती है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ बल्ब-टाइप हेडलाइट भी दी गई है। इसमें सेल्फ-स्टार्टर के साथ-साथ किकस्टार्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
TVS रेडों
Bikes under 1 Lakh टीवीएस की तरफ से रेडियन बाइक को भी बेहद कम दाम में उपलब्ध होता है। इस बाइक को केवल 59880 रुपये की एक्स शोरूम दाम पर खरीदा जाता है। इसमें फीचर्स के पर LED DRL, इंडिकेटर, टेल लाइट दी गई है। साथ ही डुअल-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नेगेटिव LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रीडआउट, एक घड़ी और लो-फ्यूल इंडिकेटर, साइड-स्टैंड इंडिकेटर और हेडलाइट काउल की तरफ USB चार्जिंग पोर्ट ऑफर किए जाते हैं।
यह भी पढ़े: कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला आरोपी ढेर, आरोपी के पैर में लगी गोली









