बिना बटन दबाए या चाबी के हो जाएगी स्टार्ट ये 4 सीटर वाली Electric Car, ये है कीमत

कार अपने कॉन्पैक्ट साइज को लेकर काफी चर्चा में हो रखी है और कंपनी इसे एक एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च कर सकती है

भारतीय मार्किट में एमजी मोटर (MG Motors) द्वारा दूसरी इलेक्ट्रिक कार के रूप में इस नई MG Comet EV को पेश किया गया है और यह एक मिनी इलेक्ट्रिक कार के रूप मर लॉन्च होने वाली है, जो दो दरवाजों के साथ आकर्षक लुक और स्मार्ट फीचर्स आपको ऑफर करती है।

बता दें कि कार अपने कॉन्पैक्ट साइज को लेकर काफी चर्चा में हो रखी है और इसकी कीमतों की घोषणा जल्द होगी और कंपनी इसे एक एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च कर सकती है। वही यह वर्तमान समय में सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है क्योंकि इसकी लंबाई 3 मीटर से भी कम है।

ऐसे में देखा जाए तो MG Comet EV का लुक और बेहतरीन डिज़ाइन काफी आकर्षक है दिखने में और इस कंपनी ने इसे खासकर यंगस्टर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। साथ ही इसे ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और ग्रीन समेत बहुत से कलर ऑप्शन के साथ लाया जा रहा है। इतना ही नहीं इस कार को पर्सनल लुक देने के लिए आप सीट कवर से लेकर एक्सटीरियर ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल बहुत अच्छे से कर सकते हैं।

वही इसके छोटे साइज के बावजूद भी कंपनी द्वारा उसके एक्सटीरियर को और भी बेहतर फीचर्स से लैस करने की कोशिश की गयी है और यह कार LED हेडलाइट्स, डे टाइम रनिंग लाइट्स, 12 इंच के स्टील व्हील्स, LED टेललाइट्स, दरवाजों पर क्रोम हैंडल के साथ उपलब्ध होने वाली है।

इतनी है बैटरी

अब बात करे इसकी बैटरी कि तो इसकी बैटरी पैक की क्षमता 17.3kWh मिलेगी और इसमें आपको 41bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाला जबरदस्त इलेक्ट्रिक मोटर मिलने वाला है। साथ ही इस कंपनी का दावा भी है कि यह कार सिंगल चार्ज में 230 Kmp तक का आराम से सफर कर सकती है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में कम से कम 7 घंटे का समय लग सकता है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!