हैदराबाद स्थित स्टार्टअप EV ब्रांड Gravton Motors भारतीय बाजार में दमदार रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक Gravton Quanta की बिक्री करती है।
जानकारी के अनुसार, इस कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक बाइक को सिर्फ 80 रूपये में 800 किमी तक चलाया जा सकता है। इस महंगे पेट्रोल के दौर में जो लोग अपने लिए एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह बाइक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
वहीं इस इलेक्ट्रिक बाइक को खास तरीके से बनाया गया है। इसकी खास बात यह है कि यह कन्याकुमारी से खारदुंग ला तक का सफर करने वाला भारत की पहली इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर भी है।
अब आप सोच रहे होगे कि आखिरकार Gravton Quanta में खास क्या है? दरअसल, इस बाइक में स्वैपेबल बैटरी दी गई है, जो 320 किमी की रेंज ऑफर करती है।
साथ ही इसमें 3KW BLDC मोटर दी गई है। यह मोटर 170Nm टॉर्क जेनरेट करती है। जबकि बाइक की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है।
इसके अलावा इसमें 3kWh डिटैचेबल बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 150 किमी की रेंज देती है। इसमें एक साथ दो बैटरी रखी जा सकती हैं, जिसके रेंज बढ़कर 320KM हो जाती है। जिसे पहले बैटरी खत्म होने पर स्वैप किया जा सकता है।
- टू-मोर्ड चार्ज: फास्ट चार्ज के जरिए 90 मिनट में बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। यह 1 किमीय मिनट की दर से चार्ज करती है। नॉर्मल मोड में 3 घंटे में बैटरी चार्ज की जा सकती है।
- साथ ही कंपनी पांच साल की बैटरी वारंटी और आसान रिप्लेसमेंट की सुविधा दी गई है।
- स्मार्ट ऐप- स्मार्ट ऐप के से रोडसाइड असिस्टेंस, मैपिंग सर्विस स्टेशन, रिमोट लॉक/ अनसॉक औऱ लाइट को चालू या बंद करने जैसी सुविधाएं।
- इसके अलावा यह बाइक तीन ऑप्शन- रेड, व्हाइट और ब्लैक में आती है।
- वहीं इसकी कीमत की बात की जाए तो वो 1,15,000 रूपये है।
ये भी पढ़े: 6 लाख की इस कार ने सबको चटाई धूल, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग