300 से ऊपर की रेंज के साथ लॉन्च हुई ये इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ इतनी है कीमत

बेंगलुरु के इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप कंपनी Ultraviolette Automotive ने भारत में अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 लॉन्च कर दिया है

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर चल रहा है और इसी को देखते हुए सभी कंपनिया अपना इलेक्ट्रिक वाहन मार्किट में ला रही है। इसी को देखते हुए बेंगलुरु के इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप कंपनी Ultraviolette Automotive ने भारत में अपनी पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल F77 लॉन्च कर दिया है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि ये देश की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक हो सख्ती है और साथ ही कीमत के मामले में भी सबसे महंगी इलेक्ट्रिक बाइक्स में से एक है। जहां कंपनी ने इस बाइक की कीमत ₹3.8 लाख से शुरू की है और यह कीमत बाइक के F77 Original वेरिएंट की है। लेकिन ये एक बेहतरीन रेंज के साथ आ सकती है क्योकि ये 307 किमी. की रेंज वाले F77 Recon वेरिएंट की कीमत कि बात करे तो 4.55 लाख रुपये रखी गई है।

इसके लुक्स कि बात करे तो इस बाइक को काफी स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है और कंपनी ने इसे एयरोडायनामिक (Aerodynamic) बनाने पर फोकस किया है जिसके साथ इसमें स्लीक हेडलैंप्स, बल्कि साइड फेयरिंग, अलॉय व्हील और आगे व पीछे डिस्क ब्रेक दिए हैं। ऐसे में अगर आप बाइक की बुकिंग करना चाहते है तो ये 23 अक्टूबर को ही शुरू कर दी थी। जिसको 10 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर बुक किया जा सकता है।

हालाँकि, कंपनी ने बाइक की शुरुआती 77 यूनिट्स को स्पेशल एडिशन के रूप में लाने का भी ऐलान किया है। इस स्पेशल एडिशन में यूनीक नंबर के साथ स्पेशल पेंट स्कीम भी देखने को मिलेगी। साथ ही यह बाइक 38.8 bhp और 95 Nm पीक टॉर्क के साथ आती है। बाइक की टॉप शीर्ष गति 147 किमी प्रति घंटे तक की है। जिसमे तीन राइडिंग मोड- ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक दिए गए हैं।

बाइक में दो बैटरी ऑप्शन- 7.1 kWh और 10.3 kWh दिए गए हैं जो फुल चार्ज होने पर वेरिएंट के हिसाब से यह 206 किमी और 307 किमी (IDC) की रेंज का वादा करती है। वही 10.3 kWh की बैटरी भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर देखी जाने वाली सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी दोनों बैटरी पर 8 साल/100,000 किमी की वारंटी ऑफर कर रही है।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजूरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!