बेहतरीन माइलेज और लुक के साथ लॉन्च होगी ये गियर वाली Electric Bike

बहुत से लोग ई - बाइक खरीद रहे है जो पेट्रोल से बहुत ज्यादा किफायती है, ऐसे में स्टार्ट-अप कंपनी Matter ने नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर चल रहा है जिसके चलते लोग EV ही खरीद रहे है। ऐसे में बहुत से लोग ई – बाइक खरीद रहे है जो पेट्रोल से बहुत ज्यादा किफायती है। ऐसे में टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप कंपनी Matter ने नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश की है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि कंपनी ने अपनी ये पहली इलेक्ट्रिक बाइक है निकालो है जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लाया गया है। साथ ही इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स और ABS की सुविधा भी दी गई है और बाइक लिक्विड-कूल्ड, 5.0 kWh बैटरी के साथ आती है जिसमे कंपनी दावा करती है कि इसकी फुल चार्जिंग रेंज में ये बाइक 125-150km की रहने वाली है।

फिलहाल अभी तक कंपनी ने इस बाइक के नाम और कीमत का ऐलान नहीं किया लेकिन फीचर्स की डिटेल्स कि जानकारी जरूर दी है। ऐसे ही लॉन्च डेट का भी ऐलान नहीं हुआ, लेकिन हमें उम्मीद है कि 2023 ऑटो एक्सपो में इसकी कीमत और नाम की घोषणा हो जाएगी।

इसके बारे में और बताया जाए तो यह एक नेकेड स्टाइल मोटरसाइकिल है, जो दिखने में यामाहा FZ जैसी नजर आथी है और इसमें LED हेडलैम्प्स के साथ पूरे बॉडी पर रेस नंबरों वाले ग्राफिक्स भी है। वही बाइक में 7 इंच का टच इनेबल्ड इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है आउट बताते चले कि ये एक कनेक्टेड स्क्रीन है जिसमें रिमोट लॉक/अनलॉक, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, व्हीकल हेल्थ, पुश नेविगेशन, चार्जिंग स्टेटस जैसी सुविधाएं दी गई हैं. बाइक को कीलेस स्टार्ट भी पको देखने को मिलेगा।

कितनी चलेगी बैटरी ?

बता दें कि मोटर के साथ आपको 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है जहा इलेक्ट्रिक बाइक की परफॉर्मेंस के बारे में भी नहीं बताया गया लेकिन बिल्ट इन चार्जर का उपयोग करके बाइक को 5 घंटे के फुल चार्ज किया जा सकता है, क्योकि यह फास्ट चार्जिंग तकनीक का भी सपोर्ट करती है।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजूरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!