महंगी हुई होंडा की ये लग्जरी सेडान, बस बेस वैरिएंट पुराने दाम कीमत में मिलेगा

होंडा कार्स इंडिया धीरे-धीरे अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी कर रही है। इस माह की शुरुआत में कंपनी ने एलिवेट SUV के दामों में

होंडा कार्स इंडिया धीरे-धीरे अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी कर रही है। इस माह की शुरुआत में कंपनी ने एलिवेट SUV के दामों में बढ़ोतरी कि थी। कंपनी ने इसकी दाम में 20,000 रुपए बढ़ा दी थी। तो अब कंपनी ने अपनी लग्जरी सेडान सिटी के दामों में भी काफी चेंजेस किए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत में भी 20,000 रुपए तक बढ़ा हैं। नई दाम SV MT, V MT, VX MT, VX CVT, ZX MT, और ZX CVT के कुछ वैरिएंट पर लागू होंगी। होंडा सिटी की नई एक्स-शोरूम कीमतें अब 11.82 लाख रुपए से 16.63 लाख रुपए तक हो गई हैं।

होंडा सिटी का इंजन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
खास बात ये है कि सिटी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अभी भी 11.82 लाख रुपए ही है। होंडा सिटी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदर अपहोल्स्ट्री, रेन-सेंसिंग वाइपर, वायरलैस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल, सनरूफ तथा एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी हैं

होंडा सिटी में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया हुआ है. जो 121bhp की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप सीबीटी गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी 1.5-लीटर ऑटोमेटिक वैरिएंट में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज दे ने का दावा करती है। जबकि 1.5-लीटर CVT वैरिएंट 18.4 किमी लीटर तक माइलेज देता है। वही, हाइब्रिड मॉडल का माइलेज 26.5Km/l तक है।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियरव्यू कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें होंडा ADAS सेफ्टी फीचर्स भी ऑफर करती है। भारतीय बाजार में होंडा सिटी का तुलना वोक्सवैगन वर्टूस, मारुति सियाज, स्कोडा स्लाविया और हुंडई वरना जैसे मॉडल से होता है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!