नए साल में लॉन्च होगी MG की ये नई इलेक्ट्रिक कार, मिलेगी 452km की रेंज!
MG मोटर इंडिया जनवरी में होने वाले 2023 ऑटो एक्सपो में अपडेटेड हेक्टर एसयूवी और 2-डोर एयर ईवी को शोकेस करने वाली हैं

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर चल रहा हैं जिसके चलते अब सभी कंपनिया इलेक्ट्रिक वाहनों को ला रही हैं। ऐसे मे मशहूर कंपनी MG मोटर इंडिया जनवरी में होने वाले 2023 ऑटो एक्सपो में अपडेटेड हेक्टर एसयूवी और 2-डोर एयर ईवी को शोकेस करने वाली हैं।
साथ ही कंपनी अपनी MG 4 EV को भी भारत में अनवील करेगी जिसने हाल ही में यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। वही टेस्ट किया गया मॉडल फ्रंट, साइड हेड, साइड चेस्ट और साइड पेल्विस एयरबैग, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर, सीटबेल्ट लोडलिमिटर और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स से जल्द आने वाली हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक हैचबैक का ग्लोबल-स्पेक वर्जन ड्राइवर अटेंशन अलर्ट, लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, एक्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट, स्पीड लिमिट असिस्ट सहित कई एडवांस सेफ्टी फिटमेंट के साथ जल्द आने वाली हैं।
हालाँकि, एडवांस सेफ्टी फिटमेंट्स के साथ MG की इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में ओटीए अपडेट के साथ कनेक्टेड कार तकनीक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, ऑल एलईडी लाइटिंग जैसे और भी कई फीचर्स मिलने वाले हैं क्योकि यह SAIC के मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (MSP) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।
वही इस MG 4 EV की लंबाई 4287mm, चौड़ाई 1836mm और ऊंचाई 1506mm है और इलेक्ट्रिक हैचबैक का व्हीलबेस 2705 मिमी लंबा है। यह मॉडल ग्लोबल लेवल पर 51kWh और 64kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ऐसे में दोनों वेरिएंट्स में सिंगल-मोटर, RWD सिस्टम है और छोटे बैटरी पैक के साथ 350km जबकि बड़े बैटरी पैक के साथ 452km की रेंज मिल सकती है।
ये भी पढ़े: दिल्ली से गुरूग्राम के लिए बन रहा है ये नया हाईवे, हादसों से भी मिलेगा निजात










