जल्द लॉन्च होगी Pulsar की ये दमदार बाइक, नए फीचर्स के साथ चलाने में भी ज्यादा मजेदार
2023 बजाज पल्सर एनएस200 अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क और डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आने वाली है

बजाज कि बाइक अभी भी बहुत से लोगों को पसंद आती है ऐसे में अब बजाज ऑटो द्वारा आधिकारिक तौर पर अगले कुछ दिनों में देश में 2023 पल्सर एनएस200 (Bajaj Pulsar NS200) जल्द लॉन्च करने की घोषणा की गयी है। वही 2023 बजाज पल्सर एनएस200 कुछ बड़े बदलावों के साथ अब फिर से बाजार में उतरने वाली है और पहले के मुकाबले इसकी ओवरऑल स्टेबिलिटी और ब्रेकिंग में सुधार भी देखने को मिलेगा जिससे यह चलाने में और भी ज्यादा मजेदार और ज्यादा सुरक्षित महसूस होगी।
बता दें कि 2023 बजाज पल्सर एनएस200 अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क और डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आने वाली है और इसमें 33 मिमी यूएसडी यूनिट मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है, जो ब्रेकिंग और कॉर्नरिंग के दौरान ज्यादा स्टेबिलिटी और बेहतर फीडबैक आपको इस बार देगी।
ऐसे में बात करे इसकी सेफ्टी कि तो आपको इसमें आपको डुअल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) बाइक की सेफ्टी में सुधार देखा जायेगा और यह फीचर पल्सर एन160 नेकेड स्ट्रीटफाइटर (Pulsar N160) में पहले से ही उपलब्ध हो चूका है।
वही इसके अलावा, 2023 Bajaj Pulsar NS200 को इस बार नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स मिलने की उम्मीद जताई है और इसके नए फीचर्स कीमत को बढ़ा सकने कि उम्मीद हैं जिससे इसकी कीमत में 10,000 रुपये तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
कैसा है इंजन?
जालंकी, नई Pulsar NS200 Naked Streetighter में आपको 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, BSIV, DTSi लिक्विड-कूल्ड, ट्रिपल स्पार्क इंजन देखने को मिल सकता है। साथ ही इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ भी जोड़ा जाएगा और इसका इंजन 23bhp पावर और 18.3Nm टार्क जनरेट करने में सक्षम रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










