वापसी को तैयार है Renault की ये दमदार कार, जानिए भारत में इसकी लॉन्च डेट
अपकमिंग Renault Duster एक CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाली है और इसका डिजाइन Dacia Bigster कॉन्सेप्ट से प्रेरित होने वाला है

भारतीय मार्किट में वैसे तो रेनो डस्टर बहुत लोगों को अपना चाहिता बना दिया है और ये एक ऐसी कार थी, जिसे भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी और तभी लंबे समय तक इस कार को भारत में खूब पसंद किया गया था। जानिए पूरी खबर
साथ ही इसे भारत में कंपनी की ब्रैंड वैल्यू बनाने में भी काफी मदद की है। लेकिन किसी कारण वर्ष कंपनी को पिछले साल इस मिड साइज SUV को बंद करने का फैसला किया और अब सेगमेंट में नए प्रोडक्ट और बढ़ती लोकप्रियता के साथ, फिर से रेनो आखिरकार डस्टर को वापस ला रही है जिसमे नई रेनो डस्टर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
बता दें कि रिपोर्ट्स द्वारा अपकमिंग Renault Duster एक CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाली है और इसका डिजाइन Dacia Bigster कॉन्सेप्ट से प्रेरित होने वाला है। साथ ही नई रेनॉल्ट डस्टर को निसान के साथ मिलकर लाया जाने वाला है और यह पुरानी डस्टर की तुलना में बड़ी होने की उम्मीद जताई जा रही है और इसमें बैठने की तीन लाइन भी हो सकती हैं।
इनसे रहेगा मुकाबला
वही सेगमेंट में फिलहाल सबसे लोकप्रिय तीन SUV Hyundai Creta, Kia Seltos, और Maruti Suzuki Grand Vitara (Toyota Hyryder भी) जैसी गाड़िया हैं और नई रेनो डस्टर इन्हीं तीनों को टक्कर देने वाली है। साथ ही इन तीनों कारों में यूनीक डिजाइन, टेक्नोलॉजी और इंजन आपको उपलब्ध होते हैं।
कैसा है रेनॉल्ट डस्टर इंजन?
हालाँकि, रिपोर्ट्स के चलते नई डस्टर को पावर देने वाले इंजन और गियरबॉक्स विकल्पों के बारे में कोई डिटेल्स सामने नहीं आयी है। लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि रेनॉल्ट पेट्रोल और संभवतः एक हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश करने वाली है। साथ ही यह देखते हुए कि नई रेनॉल्ट डस्टर 2024 में अपनी यूरोपीय शुरुआत करने वाली है और इसके बाद 2025 में भारत में इसे लॉन्च कर दिया जायेगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










