इस स्कूटर ने मचा दिया धमाल, खूब खरीद रहे लोग, कीमत बस इतनी

हीरो स्प्लेंडर बाइक देश की सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल है। लेकिन देश में एक स्कूटर ऐसा भी है, जिसके सामने बड़ी-बड़ी बाइक्स फेल हो...

भारतीय ऑटो सेक्टर में सबसे अधिक बिक्री दोपहिया वाहनों की होती है। रोज ऑफिस, कॉलेज या फिर काम से जाने वाले लोग ज्यादातर बाइक्स और स्कूटर्स का इस्तेमाल करते हैं। हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) बाइक देश की सबसे अधिक बिकने वाली मोटरसाइकिल है। लेकिन देश में एक स्कूटर ऐसा भी है

जिसके आगे बड़ी-बड़ी बाइक्स फेल हो जाती हैं। यह हीरो स्प्लेंडर बाइक के बाद देश का दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया वाहन और सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर है। आपको बता दे की इसकी कीमत 75 हजार रुपये से भी कम है।

सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर

हम जिस स्कूटर के बारे में बात कर रहे हैं वह होंडा एक्टिवा (Honda Activa) है। वर्ष 2022 सितंबर में इस स्कूटर की कुल 2,45,607 यूनिट्स बिकी हैं और यह लंबे वक्त से देश का सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर बना हुआ है। होंडा एक्टिवा की बिक्री होंडा शाइन और हीरो डीलक्स से भी अधिक रही है।

क्या है इसकी कीमत

कंपनी होंडा एक्टिवा को तीन वर्जन- Honda Activa, Honda Activa 125 और इसके साथ ही Honda Activa Premium Edition में बेचती है। इनमें सबसे सस्ता स्कूटर होंडा एक्टिवा है, जिसकी कीमत कुल 73086 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

ये स्कूटर्स भी बिके जमकर

अगर बाकी स्कूटर्स की बात करें तो लिस्ट में दूसरे पायदान पर TVS Jupiter स्कूटर रहा है और इसके साथ ही जुपिटर की पिछले महीने कुल 82,394 यूनिट्स की बिक्री हुई है। भारत देश में टीवीएस जुपिटर की कीमत करीब कुल 70 हजार रुपये से शुरू होती है। नंबर 3 पर सुजुकी एक्सेस है, जिसकी वर्ष 2022 सितंबर में कुल 46,851 यूनिट्स बिकीं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: Sunroof वाली सबसे सस्ती 3 गाड़ियां आपके बजट में, सिर्फ इतनी है कीमत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!