इस तारीख को लॉन्च होगी दमदार फीचर्स और कीमत के साथ Toyota Innova Hycross
भारत में तकरीबन सभी की मनपसंद नई हाईक्रॉस को जल्द ही लॉन्च करने के लिए वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा पूरी तरह से तैयार हो गयी है

भारत में तकरीबन सभी की मनपसंद नई हाईक्रॉस को जल्द ही लॉन्च करने के लिए वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा पूरी तरह से तैयार हो गयी है। बता दें कि इससे पर्दा उठाने के लिए इसी महीने कि 25 तारीख का दिन चुना गया है। जानिए पूरी खबर
ऐसे में अब अगर आप ये बेहतरीन टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस MPV खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस खबर को जरुर पढ़े क्योकि हम आपको बताएंगे संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में। जिसके लिए आपको शोरूम जाने पर किसी भी तरह का कंफ्यूजन नहीं रहेगा और आप आसानी से ये गाड़ी अपने घर ले आएंगे।
इंजन
सबसे पहले बात करे इसके इंजन कि तो आने वाली अपकमिंग हाईक्रॉस की बात करें तो पहले मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार में 2 इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। जिसमे कि इसका पहला इंजन 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन हो सकता है और दूसरा इंजन 2.0 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है।
साइज
अब बात करे इसके डिजाइन की तो Hycross एक बड़ी कार के रूप में आएगी, जो कि साइज के मामले में इनोवा क्रिस्टा से बड़ी होगी। यह 4,755mm लंबी और 1,850mm चौड़ी होगी, जबकि ऊंचाई 1,795mm होगी। साथ ही इसके व्हीलबेस को भी काफी बड़ा रखा गया है।
फीचर्स
हालाँकि, फीचर्स की बात करे तो एक लंबी लिस्ट टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में देखने को मिलेंगी जहां केबिन में 10 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 9 इंच का टचस्क्रीन, 4.2 इंच का मल्टी-इंफो डिस्प्ले और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलता है। उसी के साथ 7 और 8 लोगों की बैठने की जगह, डुअल-टोन इंटीरियर, लैदर सीट्स और ऑल-ब्लैक थीम, डैशबोर्ड और एयरकॉन वेंट को सिल्वर फिनिश के साथ लाया जायेगा।
दूसरी तरफ सेफ्टी राइडिंग के लिए एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप, बड़े एलॉय व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा, एंबियंट लाइटिंग, इंटीरियर पर फॉक्स वुड और एल्युमीनियम फिनिश और क्विल्टेड लेदर सीट्स जैसे फीचर्स को भी शामिल किया है।
कितनी है कीमत ?
ऐसे में कीमत की बात करें तो इसे भारत में 20 लाख रुपये के अंदर ही इसी रेंज में लाया जा सकता है। साथ ही भारत के कुछ चुनिंदा टोयोटा डीलरों ने 50,000 रुपये की शुरुआती राशि पर प्री-ऑर्डर भी स्वीकार करना शुरू कर दिया है।










