Activa की धज्जिया उड़ाने आया TVS Jupiter 110, एडवांस फीचर्स के साथ इंजन भी दमदार
TVS Jupiter 110 : हाल ही में भारतीय मार्केट में TVS ने अपनी नई स्कूटर TVS Jupiter 110 को लॉन्च किया है। इस स्कूटर में कई सारे बेहतरीन बदलाव
TVS Jupiter 110 : हाल ही में भारतीय मार्केट में TVS ने अपनी नई स्कूटर TVS Jupiter 110 को लॉन्च किया है। इस स्कूटर में कई सारे बेहतरीन बदलाव किये गए हैं।
TVS कंपनी TVS Jupiter 110 स्कूटर में लुक और डिजाइन काफी नए दिए हैं। इस स्कूटर का इंजन काफी दमदार और इसके फीचर्स काफी बेहतरीन है। TVS के इस स्कूटर का मुकाबला Honda Activa से है। आइये इस TVS Jupiter 110 स्कूटर की कीमत, इंजन, फीचर्स से संबंधित डिटेल्स को जानते हैं।
TVS Jupiter 110 लुक और आकर्षण डिजाइन
TVS ने इस नई Jupiter स्कूटर को पहले वाले चेसिस पर रेडी किया है। इस स्कूटर का लुक और भी स्टाइलिश और शार्प है। इस स्कूटर के सामने की तरफ चौड़ी LED डे टाइम रनिंग लाइट मिलता है। साथ ही इस स्कूटर के पिछले हिस्से में चौड़ा फ्रेम शामिल है।
TVS Jupiter 110 इंजन और परफॉर्मेंस
TVS के इस स्कूटर में 113cc का इंजन दिया गया है जिसमें 8hp की शक्ति और 9.8Nm का टार्क मिलती है। इस स्कूटर के पावर आउटपुट में करीब 0.1hp का लाभ देखने को मिल रहा। पहली बार यह स्कूटर ‘iGO असिस्ट’ माइक्रो-हाईब्रीड तकनीक से लैस हुआ है। इस स्कूटर में काफी पावरफुल बैटरी है जिससे ISG मोटर को पावर मिलती है। इस नई Jupiter स्कूटर में दोनों तरफ 12 इंच का व्हील दिया गया है। इस नई Jupiter के टॉप वैरिएंट में कंपनी द्वारा 220 mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है।
TVS Jupiter 110 फीचर्स और कीमत
इस स्कूटर में काफी जबरदस्त फीचर्स मिले हुए हैं। इसके सीट के नीचे 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इस स्कूटर के टॉप वैरिएंट में टर्न-बाय-टर्न नेवीगेशन, नई ब्लूटूथ कंपैटिबल डिजिटल डिस्प्ले, कॉल नोटिफिकेशन अलर्ट दिया गया है। इस स्कूटर को यूजर्स TVS SmartXconnect ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं। इस TVS Jupiter स्कूटर में कई सारे बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया+ है। कंपनी ने TVS Jupiter 110 की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 73,700 रुपये रखी है।









