चुपके से लॉन्च की TVS ने ये किफायती बाइक, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और लुक

इन तीनों में सिंगल सीट सबसे सस्ता वेरिएंट होने वाला है और कंपनी ने इसकी कीमत भी 93,719 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी हुई है

TVS मोटर द्वारा भारतीय मार्किट में अपनी रेडर मोटरसाइकिल (TVS Raider) का एक नया सिंगल-सीट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को सिर्फ सिंगल कलर ऑप्शन- रेड में ही लेकर आई है। वही इससे पहले कंपनी इस बाइक को दो अन्य वेरिएंट- स्प्लिट सीट और SmartXonnect में भी लॉन्च करती आ रही है।

बता दें कि इन तीनों में सिंगल सीट सबसे सस्ता वेरिएंट होने वाला है और कंपनी ने इसकी कीमत भी 93,719 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी हुई है, जो स्प्लिट-सीट वर्जन की तुलना में 1,000 रुपये और टॉप-स्पेक वेरिएंट की तुलना में 7,000 रुपये कम मानी जा रही है। इसी बीच, कंपनी ने बाइक के ड्रम ब्रेक वेरिएंट को अब बंद कर दिया है, जिसकी कीमत पहले 86,803 रुपये थी।

ये है इसके फीचर्स

ऐसे में इसके फीचर्स कि बात करे तो इसके डिज़ाइन की बात करें तो बाइक के इस वेरिएंट में सिंगल-पीस सीट मिलने वाली है और इसका पिछला हिस्सा थोड़ा ऊंचा होने वाला है। साथ ही इसमें एक LED हेडलाइट और LED डिस्प्ले भी मिलने वाला है जो आपको स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, फ्यूल-लेवल इंडिकेटर, टैकोमीटर जैसी जानकारी देता है। इतना ही नहीं बाकी फीचर्स की लिस्ट में एक नयी चीज़ USB चार्जिंग पोर्ट और सीट के नीचे एक छोटी स्टोरेज इकाई भी शामिल हो चुकी है।

इंजन और पावर

हालाँकि, इस नए सिंगल-सीट वर्जन में आपको 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलने वाला है, जो 11.2bhp की पावर और 11.2Nm का पीक टॉर्क गेनेराते करता है। साथ ही इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा देखा गया है। कंपनी के मुताबिक, इस बाइक कि खासियत है कि ये 5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!