डुकाटी की दो, सबसे सस्ती और सबसे महंगी बाइक

डुकाटी ने 2015 में स्वतंत्र रूप से भारत में वापसी की। तब से कंपनी लगातार अपनी डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही हैं।

बेहद पावरफुल बाइक बनाने वाली डुकाटी बाइक की कीमत 9,39,000 रुपये से शुरू होती है। कंपनी भारत में 18 नए मॉडल पेश करती है, जिनमें सबसे लोकप्रिय बाइक पैनिगेल वी4 आर, पैनिगेल वी4 और सुपरस्पोर्ट हैं। डुकाटी की आने वाली बाइक्स में स्क्रैम्बलर मैक 2.0, स्क्रैम्बलर कैफे रेसर और मॉन्स्टर 1200 शामिल हैं। डुकाटी की सबसे महंगी बाइक पैनिगेल V4 R है, जिसकी कीमत 69,99,000 रूपये हैं।

भारत में डुकाटी

इटली की मोटर बाइक कंपनी डुकाटी ने पहली बार 2008 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था। तब डुकाटी ने लक्जरी ऑटोमोबाइल के आयातक प्रिसिजन मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी किया था। फिर 2013 में, इसने प्रिसिजन के साथ अपना साझेदारी समाप्त कर दिया था।

इसके बाद डुकाटी ने 2015 में स्वतंत्र रूप से भारत में वापसी की। तब से कंपनी लगातार अपनी डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही हैं।

तो आइये जानते डुकाटी की दो, सबसे सस्ती और सबसे महंगी बाइक के फीचर्स –

डुकाटी स्क्रैम्बलर आइकन

डुकाटी स्क्रैम्बलर आइकन डुकाटी की सबसे सस्ती बाइक है। यह बाइक भारत में 9,39,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह दो वेरिएंट और तीन रंगों में आती है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9,89,000 रुपये से शुरू होती है। डुकाटी स्क्रैम्बलर आइकॉन 803cc के BS6 इंजन द्वारा संचालित है। यह 71.87 bhp की पावर और 66.2 Nm का टॉर्क पैदा करता है। फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ, डुकाटी स्क्रैम्बलर आइकन एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस स्क्रैम्बलर आइकन बाइक का वजन 189 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 13.5 लीटर है।

Ducati Scrambler Icon Price - Mileage, Images, Colours | BikeWale

 

2019 स्क्रैम्बलर आइकॉन में पिछली बाइक की तरह ही 803cc, एयर-कूल्ड, L-ट्विन इंजन है। यह मोटर 73bhp की पावर और 67Nm का टॉर्क पैदा करती है और छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। स्क्रैम्बलर आइकन हल्के क्लच लीवर खींचने के लिए हाइड्रोलिक क्लच असेंबली से भी सुसज्जित है। इसमें क्लच और ब्रेक दोनों के लिए एडजस्टेबल लीवर भी मिलते हैं।

फीचर्स की बात करें तो स्क्रैम्बलर आइकन एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। इसके अलावा, डुकाटी ने आइकॉन के इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज को कॉर्नरिंग एबीएस यूनिट से सुसज्जित किया है। यह मोटरसाइकिल डार्क वैरिएंट में भी उपलब्ध है जो मैट ब्लैक रंग में आती है।

डुकाटी पैनिगेल V4 R

डुकाटी पैनिगेल V4 R डुकाटी की सबसे महँगी सुपर बाइक है। यह भारत में 69,99,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह केवल 1 वैरिएंट और 1 रंग में उपलब्ध है। डुकाटी पैनिगेल में V4 R में 998cc का BS6 इंजन लगा है । यह 214.1 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क पैदा करता है।

पैनिगेल V4R एक रेसिंग बाइक है। दुनियाभर के दस सबसे तेज बाइक में डुकाटी पैनिगेल V4R की गिनती होती है। 998cc इंजन 15,250rpm पर 221bhp की पावर और 11,500rpm पर 112Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करने वाली इस बाइक में क्विकशिफ्ट के साथ छह-स्पीड रेस गियरबॉक्स है।

डुकाटी ने एक मोटरसाइकिल लॉन्च की है - khabar

फीचर्स की बात करें तो यह बाइक इस मामले में काफी आधुनिक हैं। पैनिगेल वी4आर में विभिन्न राइडिंग और पावर मोड, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड और इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल मिलते हैं। इसमें ऑटो टायर कैलिब्रेशन भी है। बाइक में पावर लॉन्च, फुल एलईडी लाइट्स, जीपीएस मॉड्यूल, लैप टाइमर, ओहलिन्स स्टीयरिंग डैम्पर और फोर्ज्ड व्हील्स और कार्बन फाइबर मडगार्ड मिलते हैं। इस डुकाटी का वजन 193 किलोग्राम है, जिससे इसका पावर-टू-वेट अनुपात काफी अच्छा है। Panigale V4R को अगले कुछ महीनों में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Accherishteyये भी पढ़े: हनी सिंह को मिली पुलिस सुरक्षा,धमकी मिलने के बाद की थी सुरक्षा की मांग

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!