मारुति सुजुकी की किस कार से मिलेगी आपको ज्यादा माइलेज, करें चेक!
भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में मारुति सुजुकी की गाड़ियों का अपना एक अलग ही मुकाम है. मिडिल क्लास के सभी लोगों में इस कंपनी की गाड़ियों का

भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में मारुति सुजुकी की गाड़ियों का अपना एक अलग ही मुकाम है. मिडिल क्लास के सभी लोगों में इस कंपनी की गाड़ियों का काफी अधिक क्रेज देखने को काफी मिलता है. इस कंपनी की कार का बजट एक दम फ्रेंडली होने के साथ-साथ काफी जबरदस्त माइलेज के लिए भी जानी हुई है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही गाड़ियों के बारे में बात की जाएंगे जिसमे आप देखेंगे कि कौन सी कार का माइलेज सबसे अधिक है.
मारुति ग्रैंड विटारा
मारुति सुजुकी की सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार मारुति ग्रैंड विटारा है. यह एक एक हाईब्रिड कार है, जिसमें 1462 सीसी पेट्रोल का इंजन मिला है. यह इंजन गाड़ी को 6,000 rpm पर 75.8 kW की पावर और 4,400 rpm पर 136.8 Nm का टॉर्क निकालकर देता है. इस कार का पेट्रोल माइलेज 27.97 kmpl है, वहीं इसका CNG वेरिएंट 26.6 km/kg का माइलेज देता है. इस कार का दाम 10.99 लाख रुपये से शुरू 20.09 लाख रुपये तक एक्स शोरूम में मिलती है.
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी की स्विफ्ट भी काफी फेमस कार है. इस कार का दाम 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार आपको 24.8 kmpl की माइलेज देता है. इस कार में Z12E पेट्रोल इंजन का प्रयोग होता है, जो 5,700 rpm पर 60 kW की पावर और 4,300 rpm पर 111.7 Nm का टॉर्क निकालकर देता है.
नई मारुति डिजायर
नई मारुति डिजायर भी एक बेहतरीन कार है, जिसकी दाम 6.79 लाख रुपये से लेकर 10.14 लाख रुपये एक्स शोरूम के दाम के बीच में है. इस कार में 1.2-लीटर Z सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है. माइलेज की बात करूं तो ये कार पेट्रोल इंजन में 25.71 kmpl की माइलेज और CNG वेरिएंट में 33.73 km/kg का माइलेज देने की क्षमता रखती है.









