डेली अप-डाउन के लिए कौन-सा स्कूटर है सबसे बेस्ट? कितनी होगी पैसों की बचत?

स्कूटर आज के वक्त में लोगों की दिनभर की आवश्यकता बन गयी है. लोग थोड़ी दूर आने-जाने के लिए भी स्कूटर का प्रयोग करते हैं. सब्जी लाने

स्कूटर आज के वक्त में लोगों की दिनभर की आवश्यकता बन गयी है. लोग थोड़ी दूर आने-जाने के लिए भी स्कूटर का प्रयोग करते हैं. सब्जी लाने से ऑफिस जाने एक बेहतर ऑप्शन है. कुछ समय पहले तक मार्केट में केवल पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर ही मिलते थे. पर अब बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर भी देखने को मिलते हैं. इन ईवी के आने से लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदें और पेट्रोल स्कूटर, किसे खरीदने में उनका फायदा है.

पेट्रोल स्कूटर VS इलेक्ट्रिक स्कूटर
भारतीय बाजार में बिकने वाला मोस्ट फेमस स्कूटर होंडा एक्टिवा है. वहीं इस स्कूटर का इलेक्ट्रिक मॉडल भी बाजार में आ गया है. काफी लोग पेट्रोल स्कूटर से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ भी जा हो रहे हैं. लोग कोई भी स्कूटर खरदीते वक्त केवल सिर्फ उनके दाम की तुलना करते हैं, जबकि व्हीकल लेने के बाद भी किसी मेंटेनेंस कॉस्ट कम है और किसे चलाने में कम खर्च आता है, यह भी देखना बेहद जरूरी है.

होंडा एक्टिवा के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम का दाम 78,684 रुपये से शुरू होकर 84,685 रुपये तक जाती है. वहीं एक्टिवा ई की एक्स-शोरूम दाम 1,17,000 रुपये से 1,15,600 रुपये तक है.

पेट्रोल स्कूटर और इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक्टिवा ई की रनिंग कॉस्ट काफी किफायती है. यदि आपको कहीं भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्ज करने का विकल्प मिलता है तो ये आपके लिए कॉस्ट एफिशियंट हो सकता है.

इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेंटेनेंस करना भी सस्ता पड़ता है, क्योंकि ईवी में पेट्रोल वेरिएंट की मुकाबले में कम मूविंग पार्ट्स होते हैं.

पेट्रोल स्कूटर और इलेक्ट्रिक स्कूटर के इन सभी मानकों को देखें तो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना ज्यादा किफायती है. पहले लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की परफॉर्मेंस को लेकर चिंता में रहते थे, लेकिन आज के समय में भारतीय बाजार में लॉन्च हो रहे ईवी, पेट्रोल स्कूटर की तरह ही परफॉर्मेंस दे रहे हैं. इसके साथ भी भारत सरकार भी लगातार इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर ध्यान दे रही है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!