पुरानी फॉर्च्यूनर की जगह नया वैरिएंट लेना क्यों है बेहतर? जानें अंतर

टोयोटा ने अपनी फेमस SUV Fortuner का हल ही में एक नया वेरिएंट Fortuner Neo Drive Mild Hybrid लॉन्च किया है. यह SUV अब लेजेंडर

टोयोटा ने अपनी फेमस SUV Fortuner का हल ही में एक नया वेरिएंट Fortuner Neo Drive Mild Hybrid लॉन्च किया है. यह SUV अब लेजेंडर तथा स्टैण्डर्ड दोनों ट्रिम्स में मिल जाएगी, पर इसमें इसका 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम नया ऐड हुआ है. अब सवाल ये है कि क्या यह नया हाइब्रिड सिस्टम वाकई 2 लाख रुपये ज्यादा दाम को जस्टिफाई करता है? इसलिए आइए जानते हैं.

पावरट्रेन में क्या है बदलाव?
स्टैण्डर्ड Fortuner में 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, पर Neo Drive माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट में इसी इंजन को अब 48V लिथियम-आयन बैटरी तथा एक इलेक्ट्रिक मोटर जनरेटर के साथ जुड़ा है. इस बदलाव से वाहन की गति को कम कर बेहतर ड्राइविंग रिफाइनमेंट तथा स्मूदनेस मिलती है. हालांकि माइलेज में थोड़ी बहुत सुधार होता है, पर Fortuner लेने वाले ग्राहकों के लिए यह खासतौर पर प्राथमिक कारन नहीं होती.

एक्स्ट्रा फीचर्स का फायदा
Toyota ने Neo Drive वेरिएंट में सिर्फ इंजन ही नहीं बदला, बल्कि काफी जरुरी सेफ्टी तथा कम्फर्ट फीचर्स भी जोड़े हैं. इसमें 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम तथा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद किए गए हैं. इन सभी सहूलियत की गैर-मौजूदगी स्टैण्डर्ड Fortuner को कंपटीटिव SUV से पीछे कर देती है, खासकर तब जब बाकि कंपनियां समान और इससे कम दाम में अधिक टेक्नोलॉजी ऑफर कर रही हों.

क्या कीमत में बढ़ोतरी वाजिब है?
Neo Drive माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट, स्टैण्डर्ड फॉर्च्यूनर की तुलना में करीब 2 लाख ज्यादा महंगा है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या यह एक्स्ट्रा खर्च सही है?:
माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम की वजह से ड्राइविंग तथा इंजन का रिफाइनमेंट काफी बेहतर हो जाता है. बता दें कि शहरों में ड्राइविंग अनुभव पहले से कहीं अधिक स्मूद तथा रिस्पॉन्सिव होता है. यह वेरिएंट फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इलेक्ट्रिफिकेशन की ओर एक साफ़ कदम है.

एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स
माइलेज में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता है. जो लोग ज्यादातर हाईवे पर ड्राइव करते हैं, उनके लिए यह टेक्नोलॉजी अधिक लाभकारी नहीं हो सकती. दाम में बढ़ोतरी सभी ग्राहकों को उचित नहीं लगेगी, खासकर उन्हें जो बजट के लिहाज से फैसला लेते हैं.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!