Yamaha ने काफी लोकप्रिय मॉडल Yamaha R15 V4 का Dark Knight Edition लांच कर दिया है। वैसे भारतीय बजार में Yamaha R15 V4 पहले ही से तीन रंगों रेड, ब्लू और इंटेंसिटी वाइट में उपलब्ध है। तीनों बाइक्स की कीमत भी रंगो के आधार पर अलग-अलग है। Yamaha ने इसकी कीमत 1.82 लाख रूपये रखी है, जो इसके ब्लू वेरिएंट के बराबर है।
Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition पूर्णतः काले मैट फिनिश और सुनहरे हाइलाइट्स के साथ आया है। एलाय व्हील का रंग सुनहरा रखा गया है। इसके अलावे बांकी फीचर्स Yamaha R15 V4 के समान ही है, उनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है।
मसलन Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition भी 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जो 18.4bhp का पावर और 14.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें डुअल-चैनल ABS दिया गया। सामने 282 mm डिस्क और पीछे 220 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस बाइक का का ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है और सीट की ऊंचाई 815mm है। इसका डायमेंशन 1990mm, 725mm और 1135mm है। यह छह गियर बॉक्स के साथ आता है। इसमें VVA तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो कम RPM पर अधिक अधिक पावर देता है। इस तकनीक के करण निम्न और उच्च RPM पर वाल्व स्वतः स्विच होते रहता है।
अन्य उन्नत फीचर्स की बात करें तो यह असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ आता है। स्लिपर क्लच हार्ड ब्रेकिंग और डाउनशिफ्टिंग के दौरान बाइक के पिछले पहिये को नियंत्रित करता और दुर्घटना होने से बचाता है। इसके अलावे डिजिटल एलसीडी मीटर कंसोल, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और वाई-कनेक्ट ऐप जैसे फीचर्स Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition में मिल जाते है।
Yamaha R15 V4 Dark Knight Edition का मुकाबला बाजार में मौजूद Suzuki Gixxer SF ,KTM 125 , Bajaj Pulsar 200 और TVS Apache RR 310 से होगा।