Gold Price Today: जानें 03 नवंबर का Gold and Silver Price
Gold Price Today: 03 नवंबर को राजधानी दिल्ली में सोने के दामों में देखा गया इज़ाफ़ा तो चांदी में देखी गई भारी गिरावट

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में उछाल नज़र आया है। ऐसे में सोना खरीदने का मन बना रहे लोगों को सही वक्त का इंतज़ार करना होगा।
आपको बता दें कि दिल्ली में आज 22 कैरट सोने (22K Gold) का दाम 46,960 रूपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन के मुकाबले 22 कैरेट गोल्ड के दामों में 10 रूपये का इज़ाफ़ा देखा गया है।
वहीँ 24 कैरेट सोने (24K Gold) के दामों में भी केवल 10 रूपये की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके चलते आज 24 कैरट सोना मार्केट में 51,210 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
इसी के साथ अगर बात करें चांदी (Silver) की तो आज चांदी के दामों में भारी गिरावट देखी गई है। 1500 रूपये की भारी गिरावट के चलते आज चांदी का भाव 63,200 रूपये प्रति किलो आ पहुंचा है।
यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोने के दाम रहे स्थिर तो चांदी हुई महंगी










