Gold Price Today: सोने के दामों में स्थिरता! चांदी में आया निखार, जानें आज का रेट

Gold Price Today: 05 अक्टूबर मंगलवार को सोने की कीमतों में देखी गई स्थिरता, तो वहीँ आज चांदी की चमक में आया निखार

Gold Price Today: बीते दिनों सोने के दामों (Gold Rate) में उतार चढ़ाव देखे जाने के बाद, अब एक बार फिर स्थिरता देखने को मिल रही है। 04 अक्टूबर मंगलवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

त्यौहारों का सीज़न आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी करना आम दिनों से ज़्यादा पसंद करते हैं। ऐसे समय में सोने के दामों में स्थिरता होना ग्राहकों का सोना खरीदने के लिए एक सुनेहरा अवसर है।

आपको बता दें कि आज सोने के भाव में बिना किसी बदलाव के चलते, 22 कैरट गोल्ड की कीमत 45,650 रूपये प्रति 10 ग्राम है। वहीँ 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी बिना किसी उतार चढ़ाव के चलते, आज उसकी कीमत 49,800 रूपये आ पहुंची है।

इसी के साथ आज चांदी की कीमतों (Silver) में 100 रूपये की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके चलते आज चांदी 60,600 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

Tax Partner
यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोने के दामों में तेज़ी तो चांदी के दाम रहे स्थिर! जानें आज का रेट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!