Gold Price Today: सोने में आई स्थिरता, तो चांदी में आया निखार

Gold Price Today: गुरुवार को सोने के भाव में नहीं देखा गया कोई बदलाव, तो वहीँ चांदी के दामों में आया भारी उछाल

Gold Price Today: पिछले दिनों सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव देखे जाने के बाद, अब एक बार फिर स्थिरता देखने को मिल रही है। 07 अक्टूबर गुरुवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

त्यौहारों का सीज़न आने वाला है, और ऐसे में लोग सोने की खरीददारी आम दिनों से ज़्यादा करते हैं। ऐसे समय में सोने के दामों में स्थिरता होना लोगों के लिए सोना खरीदने का एक अच्छा मौका है।

आपको बता दें कि आज सोने के दामों में बिना किसी बदलाव के चलते, 22 कैरट गोल्ड की कीमत 45,750 रूपये प्रति 10 ग्राम है। वहीँ 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी बिना किसी उतार चढ़ाव के चलते, आज उसकी कीमत 49,910 रूपये आ पहुंची है।

इसी के साथ अगर बात करें चांदी की तो आज चांदी के दामों में 300 रूपये की भारी उछाल देखी गई है। जिसके चलते आज बाज़ार में चांदी 61,000 रूपये प्रति किलो बिक रही है।

Tax Partner

यह भी पढ़े: Gold and Silver Rate Today: सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी, जानें आज का ताज़ा रेट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!