Gold Price Today: नवरात्रि के दूसरे ही दिन सोने में आया निखार तो चांदी के दामों में आई स्थिरता
Gold Price Today: नवरात्रि के दूसरे ही दिन सोने के दामों में देखा गया उछाल, तो चांदी के दामों में नहीं देखा गया कोई बदलाव, जानें आज का रेट

Gold Price Today: नवरात्रि का सीज़न शुरू होते ही सर्राफा बाज़ार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में तेज़ी से बदलाव देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि नवरात्रि के पहले दिन राजधानी दिल्ली में सोने के दामों में स्थिरता देखी गई थी जबकि चांदी के दामों में इज़ाफ़ा देखा गया था। हालांकि नवरात्रि के दूसरे ही दिन सोने के दामों में मामूली उछाल दर्ज की गई है।
दिल्ली में आज 22 कैरेट गोल्ड (22K Gold) का भाव 45,960 रूपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन के मुकाबले आज 22 कैरट गोल्ड के दामों में सिर्फ 10 रूपये की बढ़ोतरी देखी गई है।
वहीँ 24 कैरेट गोल्ड (24K Gold) के दामों में भी 10 रूपये की उछाल देखी गई है, जिसके चलते आज 24 कैरट सोना दिल्ली में 50,140 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
इसी के साथ अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, कई दिन तक चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखें जाने के बाद, आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। बिना किसी उतार चढ़ाव के दिल्ली में आज चांदी का भाव 61,200 रूपये प्रति किलो है।
यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोने में आई स्थिरता, तो चांदी में आया निखार










