Gold Price Today: सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी हुई सस्ती! जानें आज का रेट
Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 09 दिसंबर गुरुवार को सोने के दामों में देखी गई स्थिरता, तो वहीँ चांदी हुई सस्ती

Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन भी सोने के दामों (Gold Rate) में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। सोने के दामों में स्थिरता आने की वजह से, लोगों को सोना खरीदने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
आपको बता दें कि 09 दिसंबर गुरुवार को 22 कैरट सोने की कीमत (22K Gold) में कोई तब्दीलियां नहीं देखने को मिली है, जिसके चलते 22 कैरेट सोने के रेट आज दिल्ली में 47,100 रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
वहीँ अगर बात करें 24 कैरेट गोल्ड(24K Gold) की तो दिल्ली में 24 कैरट गोल्ड के दामों में भी कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है, जिसके चलते मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 51,390 रूपये प्रति10 ग्राम ही चल रहा है।
हालांकि अगर बात करें चांदी (Silver) की तो, 300 रूपये की गिरावट के साथ आज मार्केट में चांदी का रेट 61,600 रूपये प्रति किलो आ पहुंचा है।
यह भी पढ़े: Gold Price Today: सोने के दामों में आई स्थिरता, फटाफट चेक करें आज का रेट










